Karwa Chauth: जरकन चूड़ी बनी महिलाओं की पहली पसंद, कांगड़ा बाजार में हो रही खूब खरीदारी

सुहागिनों के त्योहार करवाचौथ के लिए कांगड़ा के बाजार गुलजार हो गए हैं। तीन दिन से कांगड़ा शहर के ब्यूटीपार्लर चूड़ी व मिठाई की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 08:44 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 03:58 PM (IST)
Karwa Chauth: जरकन चूड़ी बनी महिलाओं की पहली पसंद, कांगड़ा बाजार में हो रही खूब खरीदारी
Karwa Chauth: जरकन चूड़ी बनी महिलाओं की पहली पसंद, कांगड़ा बाजार में हो रही खूब खरीदारी

कांगड़ा, बिमल बस्सी। सुहागिनों के त्योहार करवाचौथ के लिए कांगड़ा के बाजार गुलजार हो गए हैं। तीन दिन से कांगड़ा शहर के ब्यूटीपार्लर, चूड़ी व मिठाई की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं जरकन चूड़ी को अधिक पसंद कर रही हैं। इससे मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक छा गई है। खरीदारी में भी महिलाएं काफी उत्साह दिखा रही हैं। वहीं बाजार में मेहंदी लगाने वालों के पास खासी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र के दौरान विवाह शादियों, करवाचौथ तथा मोख होने के चलते बाजार में महिला ग्राहकों में वृद्धि हुई है। जिससे मंदी से उबरने में मदद मिलेगी।

करवाचौथ त्योहार के चलते महिलाएं खरीदारी में उत्साह दिखा रही हैं। महंगाई के बावजूद महिलाएं अच्छे उत्पादों की तरफ आकर्षित हो रही हैं। दुकानदारी में रौनक बढऩे से मंदी कटने के आसार नंबर आ रहे हैं। -नीतू ओबराय, दुकानदार, कांगड़ा।

तीन साल से पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हूं, परंतु महंगाई के चलते इस बार ज्यादा खरीदारी नहीं की। करवाचौथ व्रत के प्रति महिलाओं का उत्साह दिखना अच्छा लगा। -अर्चना कुमारी, सरकारी कर्मचारी।

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार खरीदारी के लिए सामान्य महिलाएं पहुंची। मंदी से उबरने की उम्मीदों को झटका लगा है। महंगाई की वजह से महिलाएं ज्यादा खरीदारी नहीं कर रही, लेकिन पिछले कुछ समय से चल रहे मंदी के दौर से थोड़ी राहत मिली है। -साजन मेहरा, दुकानदार, कांगड़ा।

छह महीने से मंदी का दौर दुकानदारी प्रभावित कर रहा था, परन्तु इस बार करवाचौथ पर बाजार में बढ़ती रौनक से मंदा हटने की उम्मीद जगी है। महिलाएं  शॉङ्क्षपग में काफी उत्साह दिखा रही हैं।  -जितेन्द्र गुप्ता, दुकानदार कांगड़ा।

chat bot
आपका साथी