कांग्रेसी बिकने को भाजपा खरीदने को तैयार, हिमाचल में खत्म हो रही कांग्रेस: मनीष ठाकुर

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष और पांवटा साहिब से घोषित प्रत्याशी मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में खरीद फरोख्त की राजनीति चरम सीमा पर है। कांग्रेस के नेता बिकने को तैयार हैं तो भाजपा खरीद रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 11:00 PM (IST)
कांग्रेसी बिकने को भाजपा खरीदने को तैयार, हिमाचल में खत्म हो रही कांग्रेस: मनीष ठाकुर
मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में खरीद फरोख्त की राजनीति चरम सीमा पर है।

नाहन,जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष और पांवटा साहिब से घोषित प्रत्याशी मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में खरीद फरोख्त की राजनीति चरम सीमा पर है। कांग्रेस के नेता बिकने को तैयार हैं, तो भाजपा खरीद रही है। कांग्रेस छोड़कर नेता भाग रहे हैं। पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल भाजपा में शामिल हो गए, तो अब हर्ष महाजन भी भाजपा में चले गए।

मनीष ठाकुर ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार किया है, जिससे वह ईडी व सीबीआई के डर से भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं भाजपा का सत्ता की कुर्सी छिनने का डर सता रहा है। जिससे खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है। प्रदेश की जनता सत्ता बदलने के लिए तैयार है और आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं। आम आदमी पार्टी को जनता भी भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को एक मौका देने को तैयार है,जिससे प्रदेश में एक ईमानदार सरकार बने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले।

 विधानसभा चुनावों में मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच

मनीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे तय है कि चुनावों में मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। प्रदेश की निकम्मी जयराम सरकार को जनता सत्ता से बाहर करने को तैयार है और आम आदमी पार्टी ही मजबूत विकल्प के तौर पर जनता के सामने हैं। जिससे चुनावों में मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की मन बना लिया है। प्रदेश में मां-बेटे की कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। कांग्रेस में तानाशाही चल रही है और आम कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं होती। जिससे तय है कि आने वाले चुनावों में देश में खत्म हो चुकी कांग्रेस हिमाचल में भी खत्म हो जाएगी।

प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर केजरीवाल की ओर से दी गईं 11 गारंटियों को सबसे पहले पूरा किया जाएगा। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है। जनता जानती है कि केजरीवाल जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर करके दिखाया है। हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी को पूरा किया जाएगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी