बुहणी फाल में दूसरे दिन भी गिरे ल्हासे

बरोट पंचायत के तरवाण गांव के निकट बुहणी फाल स्थान पर ल्हासा गिरने का सिलसिला वीरवार को भी •ारी है। हालांकि प्रशासन की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 08:53 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 08:53 PM (IST)
बुहणी फाल में दूसरे दिन भी गिरे ल्हासे
बुहणी फाल में दूसरे दिन भी गिरे ल्हासे

संवाद सूत्र, बरोट : बरोट पंचायत के तरवाण गांव के निकट बुहणी फाल स्थान पर ल्हासा गिरने का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। हालांकि प्रशासन ने स्थानीय लोगों को पहले ही अलर्ट कर दिया है। तरवाण, काव, नमाण, कल्होग, कुफरी, पाला खुंडी गांवों के लोग वैकल्पिक मार्ग से मुख्य बाजार बरोट व बैंक, पंचायत कार्यालय, उपडाकघर, सिविल अस्पताल, विद्युत उपमंडल कार्यालय, पशु औषधालय, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट तथा पटवार सर्कल बरोट तक मुश्किल से पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी कर्म सिंह, राम सिंह, प्रकाश चंद, चमारू राम, जय सिंह, प्रेम सिंह, चुहड़ सिंह, राम दयाल ने बताया बुधवार सुबह से वीरवार तक ल्हासा गिरने का क्रम जारी है। इससे गांवों सहित बरोट व लपास पंचायतों सहित समूची छोटा भंगाल घाटी के लोगों के पैदल रास्ते का इनामोनिशान तक मिट चुका है। ल्हासा गिरने वाले स्थान पर दोबारा रास्ते का निर्माण संभव नहीं है। अत: ऊहल नदी पर पुल का निर्माण कर ग्रामाीणों को राहत दी जाए। उधर, उपतहसील टिक्कन के नायब तहसीलदार ज्ञान चंद ने कहा उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

chat bot
आपका साथी