भांदल में जंगल में विवाहिता ने लगाया फंदा

सलूणी किहार क्षेत्र की भड़ेला पंचायत में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

By Edited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 04:03 AM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 09:58 AM (IST)
भांदल में जंगल में विवाहिता ने लगाया फंदा
भांदल में जंगल में विवाहिता ने लगाया फंदा

सलूणी, जेएनएन। किहार क्षेत्र की भड़ेला पंचायत में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीसा व किहार थानों की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान पुष्पा देवी उर्फ ¨पकी (26 वर्ष) पत्नी रमेश कुमार गांव म्योरी पंचायत भड़ेला के रूप में हुई है। महिला की ओर से आत्महत्या करने से इस क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह कमरे में मृतक महिला की छह वर्षीय बच्ची काफी देर तक रोती रही। परिवार के सदस्यों ने छह बजे कमरे में जाकर देखा तो पुष्पा वहां नहीं थी। परिवार के सदस्यों ने आसपास हर जगह पुष्पा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आसपास के ग्रामीण भी महिला की तलाश में नाले तक चले गए, जहां महिला को पेड़ से लटका पाया गया। फंदे से झूलने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

परिजनों ने मामले की सूचना पंचायत प्रधान लीला देवी व किहार थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि वह खुद महिला के फैसले से काफी हैरान हैं। पति-पत्नी समेत सभी परिवार में खुशी-खुशी रहते थे। किसी प्रकार का कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था। पुलिस ने मृतक महिला के मायके पक्ष में माता-पिता तथा भाई को सूचना दी। मायका पक्ष ने भी मौके पर पहुंच कर अपने बयान दर्ज करवाए तथा किसी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया।

उन्होंने बताया कि आज तक पूरे परिवार में किसी के साथ लड़ाई-झगड़े की कोई बात सामने नहीं आई थी। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज करके शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि महिला ने फंदा लगाकर खुदकशी की है। पुलिस ने मृतक महिला के ससुराल व मायका पक्ष के बयान दर्ज कर लिया हैं। किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी