कुरुक्षेत्र से पूछताछ करने आई पुलिस टीम पर नालागढ़ में हमला, रिवाल्वर भी छीनी, जानें पूरा मामला

Attack in Kurukshetra Police हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूछताछ करने आई पुलिस टीम पर नालागढ़ के जगातखाना में करीब आठ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह हेड कांस्टेबल नरेश व एसपीओ नसीब सिंह घायल हुए हैं।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:04 PM (IST)
कुरुक्षेत्र से पूछताछ करने आई पुलिस टीम पर नालागढ़ में हमला, रिवाल्वर भी छीनी, जानें पूरा मामला
कुरुक्षेत्र से पूछताछ करने आई पुलिस टीम पर नालागढ़ में हमला किया गया। जागरण आर्काइव

नालागढ़/बरोटीवाला, जागरण टीम। Attack in Kurukshetra Police, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूछताछ करने आई पुलिस टीम पर नालागढ़ के जगातखाना में करीब आठ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश व एसपीओ नसीब सिंह घायल हुए हैं, जिन्हें नालागढ़ अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस की पांच सदस्यीय टीम कुरुक्षेत्र में पकड़े अफीम के मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ करने यहां पहुंची थी। जगातखाना के समीप ढाबे में वीरवार रात पहुंची पुलिस पर ढाबा मालिक और उसके दो बेटों ने हमला कर दिया। इनके साथ चार-पांच लोग और थे। पूछताछ के दौरान हुए विवाद में एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर भी छीनी गई थी, जो बाद में रिकवर कर ली गई। शिकायत के बाद नालागढ़ पुलिस ने ढाबा मालिक के बेटों हरमीत व हितेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ढाबा मालिक जीतराम मौके से फरार हो गया। जिला पुलिस बद्दी के एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कुरुक्षेत्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 18 जनवरी को नालागढ़ के प्लासीकलां के रहने वाले ट्रक चालक अमरजीत सिंह को साढ़े चार किलोग्राम अफीम समेत शाहबाद व पिपली के बीच गांव सावला स्थित एक ढाबे पर पकड़ा था। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस टीम यहां आई थी।

कीरतपुर का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत पंजाब के कीरतपुर के रहने वाले एक युवक से 0.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित जसविंद्र निवासी सरसा नंगल पुलिस थाना कीरतपुर साहिब तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक से पता लगा रही है कि वह चिट्टा लाया कहां से था।

chat bot
आपका साथी