हिमाचल के लिए मील का पत्थर साबित होगा धर्मशाला- मैक्लोडगंज रोप वे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोप वे न केवल धर्मशाला बल्कि प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने धर्मशाला में कहा कि नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो। धर्मशाला में आप सब के बीच आना हुआ।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 03:54 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 03:54 PM (IST)
हिमाचल के लिए मील का पत्थर साबित होगा धर्मशाला- मैक्लोडगंज रोप वे : मुख्यमंत्री
धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोप वे न केवल धर्मशाला बल्कि प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

धर्मशाला, जागरण संवादताता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोप वे न केवल धर्मशाला बल्कि प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने धर्मशाला में कहा कि नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो। धर्मशाला में आप सब के बीच आना हुआ। बहुत बड़ी दुविधा थी, धर्मशाला आकर यह कार्यक्रम निर्धारित किया था वो धर्मशाला के लिए ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण था। रोपवे जिसका काम 2018 जनवरी में शुरू किया था।

कोविड-19 के कारण जल्द पूरा नहीं हो सका कार्य प्रभावित हुआ  विलंब हुआ, लेकिन इस बात की खुशी है कि इस काम को पूरा करने के लिए जो जरूरत थी उसे पूरा करने को कहा और खुशी थी कि कार्य बंद नहीं होने दिया। हालांकि काम बंद होने की नौबत थी। कंपनी के लोगों से दो बार मिलने का आग्रह किया और प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग करने का वादा किया और वह आगे बढ़े और टाटा ग्रुप का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कार्य में तेजी लाई और काम पूरा हुआ और आज उद्घाटन भी हो गया। यह परियोजना न केवल धर्मशाला बल्कि हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण है। यह आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक तकनीक को बढ़ाना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों को हिमाचल आने का न्योता देते हैं, जब तक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक को आगे नहीं बढ़ाते हैं तक तक पर्यटन को बढ़ाना मुश्किल है यह एक बेहतरीन पहल हुई है। धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक जाने में जब पर्यटन सीजन होता है तो वहां तक पहुंचने में दो घंटे लग जाते हैं आज हम पांच मिनट में पहुंच गए। रोपवे में पर्यटकों की क्षमता बढ़ती है तो एक घंटे में एक हजार लोगों को लाया ले जाया जा सकता है। कोरोना काला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। सभी साथियों का आग्रह था कि कोविड 19 प्रोटोकाल के साथ कार्यक्रम करेंगे।

आउटडोर की क्षमता से कम लोगों को यहां आमंत्रित किया था। सभी लोगों ने आग्रह किया था कि वर्चुअली यह कार्यक्रम नहीं होना चाहिए यह कार्यक्रम यहां आकर ही करना होगा। यह शुरुआत हिमाचल के अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा है। रोपवे के शुभारंभ पर धर्मशाला व प्रदेशवासियों को बधाई। पहले के नेता बोलते रहे रोपवे बनेंगे। परवाणु वाला पहला बना था एक परवाणु तो दूसरा छोर हरियाणा था और दूसरा रोप वे मनाली का लगा पर वह बहुत छोटा सा था। वह सही मायने में रोपवे था। धर्मशाला से मैक्लोडगंज सही मायने में एक बेहतर रोपवे है।

रोज आने जाने वाले लोगों के लिए अलग किराया बनाने का कंपनी से किया आग्रह

रोज आने जाने वालों के लिए अलग व्यवस्था हो। जो लोग रोजाना आते हैं तो उनके लिए किराये में कुछ कमी की जाए। ऐसा आग्रह कंपनी से किया है। 40 साल का अनुबंद है। प्रशन्नता है कि पर्यटन को विकसित करने के लिए परियोजना शुरू हुई इसके लिए सभी को बधाई है। बहुत बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बैठकर लगता ही नहीं कि किसी चीज में बैठकर जा रहे हैं।

सरकार बनने के बाद कुछ नए इनिसेटिव लिए

भाजपा सरकार बनी तो नए पर्यटन स्थल विकसित करने का प्रयास किया। पुराने पर्यटन स्थलों में बढ़ते यातायात जाम व प्रदूषण को देखते हुए नए पर्यटन क्षेत्रों को विकसित किया। नई मंजिलें नई राहें के तहत पैराग्लाइडिंग का डेस्टिनेशन बीड़ बिलिंग को बनाने का काम चल रहा है मई जून तक यह काम पूरा हो जाए। अन्य टूरिस्ट क्षेत्र विकसित करने का प्रयास किया है। जंजैली की परियोजना तैयार हो गई है। इसी तरह अन्य परियोजनाएं प्रदेश में तैयार हो गई हैं। ततापानी में वाटर स्पोटर्स को शुरू किया है। कौल डैम में शुरू कर दी। पौंग डैम में शुरू करने जा रहे हैं कुछ औपचारिकताएं बचती हैं। बाहर के लोगों को दिखाना होगा कि हमारे पास यह है। कुछ लोग एडवेंचर पसंद करते हैं कुछ लोग प्रकृति पसंद करते हैं, कुछ लोग ट्रैकिंग को जाना चाहते हैं, हर तरह से पर्यटकों को आकर्षित करना होगा तो जाकर पर्यटन विकसित होगा।

कांग्रेस के कुछ नेता बोलते हैं कुछ नहीं हुआ, आज 1015 वेंटीलेटर हैं

सदन के बाहर उनकी यही भाषा चलती है। कहते हैं कुछ नहीं हुआ। लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार ने कठिन समय में भी विकास को थमने नहीं दिया। विपक्ष के विधायक के क्षेत्र का विकाश भी नहीं रुका। चार वर्ष में भाजपा की सरकार ने कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष में खर्चे पैसे से अधिक खर्चा है। पूर्व में सिर्फ दो आक्सीजन प्लांट था, एक आइजीएमसी शिमला तो दूसरा टांडा में था। आज हिमाचल प्रदेश में 50 आक्सीजन प्लांट लगा दिए हैं। अब कहते हैं कांग्रेस के लोग यह करना चाहिए था, लेकिन उनसे पूछा कि पूर्व में कितने वेंटीलेटर हैं जब प्रदेश में पता किया था तो पता चला 30 के करीब ही चलते हैं पर हैं 50।

आज हिमाचल प्रदेश में 1015 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। सलाह देना आसान काम करना कठिन है। पंजाब में अभी पहली डोज पूरी नहीं हुई है। हमने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया और दूसरी डोज में भी और तीसरी डोज 15 से 18 साल की डोज में भी पहला स्थान हासिल किया। दुख की बात है कि कोरोना वैरिएंट बदल बदल कर आ रहा है। कांग्रेस के वक्त में जो अनुकूल समय था उस वक्त उतना काम नहीं हुआ।

बंदिशे भी समाधान नहीं

कोरोना के लिए समाधान बंदिशे भी नहीं रहा, अब हवा में वायरस आ गया। अगर ऐसे हालात में देखे कि सावधानी के सिवाये कोई पहल नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अपने वैज्ञानिकों की ओर से मुफ्त में वैक्सीन दिलवाई है उस कारण हम सब यहां खड़े हैं। अगर वैक्सीन नहीं लगी होती तो स्थिति बहुत खराब होती। अभी का वायरस संक्रमण तेज हो रहा है पर जीवन को ज्यादा खतरा नहीं हो रहा है ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन इस वायरस को गंभीरता से लेना होगा। कोविड के बाद पहला कार्यक्रम कर रहे हैं और कोविड पालना करते हुए कर रहे हैं। कब तक थमे रहेंगे अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। गरीब लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिले। जो भी माध्यम है उसके लिए आगे बढ़कर काम किया है। आयुष्मान भारत के तहत, हिमकेयर के माध्यम से आम लोगों के लिए काम किया है।

मोदी मंडी आए तो करोड़ों की सौगात देकर गए

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जब मंडी आए तो करोड़ों रुपये की सौगातें देकर आएं। हमे खुशी है कि हमारा देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने हिमाचल को अटल टनल के रूप में अतंरराष्ट्रीय पहचान दी। धर्मशाला में ग्लोबल इनवेस्टर मीट के लिए आए।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, सांसद किशन कपूर, राष्ट्रीय महामांत्री इंदू गोस्वामी, रमेश धवाला, विधायक विशाल नेैहरिया, बैजनाथ के मुलखराज प्रेमी, त्रिलोक कपूर, रश्मी धर सूद, निहाल चंद, जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, एसपी कांगड़ा, डीसी कांगड़ा व पार्टी के सदस्य व नगर परिषद के पार्षद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी