जेल वार्डर की भर्ती के लिए धर्मशाला पहुंचे ऊना के सैकड़ों युवा

jail warder bharti start dharmshala जेल वार्डर के 146 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में बुधवार से शारीरिक दक्षता प्रक्रिया शुरू हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 12:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 01:51 PM (IST)
जेल वार्डर की भर्ती के लिए धर्मशाला पहुंचे ऊना के सैकड़ों युवा
जेल वार्डर की भर्ती के लिए धर्मशाला पहुंचे ऊना के सैकड़ों युवा

धर्मशाला, जेएनएन। प्रदेश में जेल वार्डर के 146 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में बुधवार से शारीरिक दक्षता प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिला ऊना के युवा भर्ती होने के लिए पसीना जोरआजमाइश दिखा रहे हैं। 27 फरवरी तक उत्तरी क्षेत्र के जिला चंबा, ऊना व कांगड़ा के युवा ग्राउंड टेस्ट में भाग लेंगे। पुलिस प्रशासन ने जिला ऊना के 1296 पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे हैं व भारी संख्या में युवा पहुंचे हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद की प्रक्रिया चल रही है। 21 से 26 फरवरी तक कांगड़ा जिला के 6574 अभ्यर्थियों का फिटनेस टेस्ट होगा।

कांगड़ा की भर्ती के पहले पांच दिन में 1100 पुरुष अभ्यर्थी, जबकि 26 फरवरी को 427 पुरुष भाग लेंगे। महिलाओं के सात पदों के लिए 647 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं 27 फरवरी को जिला चंबा के आठ पुरुष और एक महिला अभ्यर्थी के पद के लिए 1085 युवा मैदान में उतरेंगे। जेल वार्डर के पुरुषों के 132 पदों के लिए 18546 और महिलाओं के 14 पदों के लिए 2044 ने आवेदन किए हैं। इनमें से जिला कांगड़ा और मंडी से 11 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जिला कांगड़ा से 40 पदों के लिए 6574, जबकि मंडी से 21 पदों के लिए 4446 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

किस जिला से कितने पद और आवेदन

बिलासपुर जिला से सात पुरुषों के पदों के लिए 1107, हमीरपुर से पुरुषों के सात और महिला के एक पद के लिए 1239, कांगड़ा से 33 पुरुषों और महिलाओं के सात पदों के लिए 6574, किन्नौर के एक पद के लिए 29, कुल्लू के सात पदों को 794, लाहुल-स्पीति के एक पद के लिए 18, मंडी से पुरुषों के 20 और महिलाओं के एक पद को 4446, शिमला से पुरुषों के 16, महिलाओं के एक पद को 1426, सिरमौर के पुरुषों के 11 और महिलाओं के एक पद के लिए 1616, सोलन से पुरुषों के 12 और महिलाओं के एक पद के लिए 1062 ने आवेदन किए हैं। जिला ऊना से पुरुषों के नौ और महिलाओं के एक पद के लिए 1196 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं।

महिला जेल वार्डर के लिए भी आवेदनों की भरमार

जिला कांगड़ा में सात जबकि अन्य जिलों में एक-एक पद महिला जेल वार्डर का भरा जाएगा। लेकिन इसके लिए भी रिकॉर्ड आवेदन पहुंचे हैं। जिला कांगड़ा से सात पदों को 647, चंबा से 95, ऊना से 168, बिलासपुर से 137, मंडी से 481, सोलन से 116, शिमला से 172 और सिरमौर से 228 महिलाओं ने जेल वार्डर बनने के लिए आवेदन किया है।

chat bot
आपका साथी