Himachal Weather Update: प्रदेश में कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, न्‍यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं शिमला की तुलना में सोलन और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 07:46 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 08:54 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, न्‍यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट
प्रदेश में आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं, शिमला की तुलना में सोलन और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.1, जबकि सुंदरनगर का 6.7 और सोलन का 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में पांच व छह अप्रैल को 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है। छह अप्रैल को ऊना में भी आंधी व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कल से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बारिश का क्रम 10 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 8.1, 19.2 सुंदरनगर, 6.7, 27.5 भुंतर, 7.9, 26.0 कल्पा, 2.6, 13.6 धर्मशाला, 9.4, 23.6 ऊना, 9.0, 30.2 नाहन, 16.1, 28.5 केलंग, -1.1, 07.9 सोलन, 6.8, 27.2

chat bot
आपका साथी