Himachal Weather Update: बारिश का बढ़ा इंतजार, तपे पहाड़, छह जिलों में आज लू चलने का अलर्ट

Himachal weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम की बेरुखी ने पसीेने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में कुछ दिन गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 05 Jun 2022 08:08 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jun 2022 08:08 AM (IST)
Himachal Weather Update: बारिश का बढ़ा इंतजार, तपे पहाड़, छह जिलों में आज लू चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम की बेरुखी ने पसीेने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में कुछ दिन गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर व सोलन जिला में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी ऊना, नाहन व सोलन में लू चली। ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। ऊना में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। धर्मशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8, शिमला, सुंदरनगर, भुंतर और नाहन में तीन डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 जून तक वर्षा की संभावना नहीं है। इससे गर्मी के तेवर कड़े होंगे और लू चलेगी। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि केलंग में 2.7 डिग्री दर्ज की गई। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 19.1, 28.5 सुंदरनगर, 16.6, 38.0 भुंतर, 15.1, 36.2 कल्पा, 9.4, 23.4 धर्मशाला, 22.2, 37.0 ऊना, 22.5, 44.0 नाहन, 25.7, 38.3 केलंग, 7.7, 19.8 सोलन, 16.5, 36.0

chat bot
आपका साथी