Himachal Weather Forecast: दो से तीन दिन में विदा होगा मानसून, धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश से मानसून दो या तीन तीन दिन में विदा हो जाएगा। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी। पश्चिम राजस्थान और पंजाब से सोमवार को मानसून लौट गया। हवा में नमी की मात्रा और अन्य पैमानों के आधार पर मानसून के लौटने की घोषणा होती है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 09:43 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: दो से तीन दिन में विदा होगा मानसून, धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी
प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है, सुबह शाम ठंड है तो दिन में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश से मानसून दो या तीन तीन दिन में विदा हो जाएगा। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी। पश्चिम राजस्थान और पंजाब से सोमवार को मानसून लौट गया। हवा में नमी की मात्रा और अन्य पैमानों के आधार पर मानसून के लौटने की घोषणा होती है। सामान्य तौर पर मानसून के सक्रिय रहने की तिथि 17 सितंबर है। केलंग में सोमवार को तापमान 4.1 दर्ज किया गया। शिमला से ठंडी रातें सोलन में दर्ज की जा रही हैं। सोलन में न्यूनतम तापमान 12.0, जबकि शिमला में 14.9 दर्ज किया गया। प्रदेश में सभी स्थानों पर दिनभर कड़क धूप खिली रही। इस कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में दर्ज किया गया है। किन्नौर के भावावैली में रविवार को तूफान से सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। यंगपा-एक व दो, काफनू, कटगांब व क्राबा पंचायत में पेड़ों से सेब की फसल टूटकर जमीन पर गिर गई। इससे बागवानों को काफी नुकसान हुआ है।

प्रदेश में कहां कितना तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.9, 25.0 सुंदरगनर, 13.7, 31.8 भुंतर, 12.0, 32.4 कल्पा, 7.1, 23.3 धर्मशाला, 16.8, 26.2 ऊना, 18.8, 36.4 नाहन, 22.3, 29.0 केलंग, 4.1, 19.5 सोलन, 12.0, 31.0

chat bot
आपका साथी