Himachal Tourism: वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्‍थलों में लगा सैलानियों का मेला, हजारों पर्यटक वाहन पहुंचे

Himachal Tourism News हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्‍थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। मैदानी राज्यों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश में पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर हजारों वाहन हिमाचल पहुंचा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 11:52 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 01:08 PM (IST)
Himachal Tourism: वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्‍थलों में लगा सैलानियों का मेला, हजारों पर्यटक वाहन पहुंचे
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्‍थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Tourism News, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्‍थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। मैदानी राज्यों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश में पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर हजारों वाहन हिमाचल पहुंचा है। रविवार को भी वाहनों की आवाजाही जारी है तो वहीं पर्यटन स्‍थलों पर पर्यटकों का मेला लग गया है। शनिवार व रविवार के लिए मनाली, धर्मशाला, डलहौजी सहित शिमला व कसौली में होटल लगभग पैक हैं।

शनिवार को प्रवेश द्वार परवाणू से तीन हजार से अधिक वाहन हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किए। ई-पास बंद किए जाने के बाद परवाणू बैरियर पर वाहनों की कतारें नजर नहीं आईं, लेकिन अन्य दिनों के तुलना में शनिवार को वाहनों की संख्या काफी अधिक रही है। सोलन जिला की पर्यटन नगरी कसौली में भी पर्यटकों की भीड़ लगी है। शनिवार को कसौली के सभी होटलों में 80 फीसद तक एडवांस बु़किंग हो चुकी थी। यहां देर रात तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी था।

वहीं, राजधानी शिमला में शनिवार को रिज मैदान, मालरोड, कुफरी से लेकर नारकंडा तक के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व हरियाणा से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। कालका से शिमला आने वाली रेलगाडिय़ों में भी सैलानी दिखने लगे हैं। शिमला के होटलों में इन दिनों करीब 100 फीसद तक आक्युपेंसी पहुंच गई है। शहर की पार्किंग भी वाहनों से भर गई हैं। ऐसे में कई पर्यटक वाहन पार्क करने के लिए भटकते रहे।

कांगड़ा जिला में आए 4300 पर्यटक वाहन

कंडवाल व संसारपुर टैरेस से शनिवार को पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों के 4300 पर्यटक वाहनों ने कांगड़ा जिला में प्रवेश किया। संसारपुर टैरेस से करीब 150 जबकि कंडवाल बैरियर से 4150 वाहनों ने प्रवेश किया। शनिवार को मैक्लोडगंज पर्यटकों से गुलजार रहा। हालांकि यातायात जाम होने के कारण पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जाम लगने के कारण भागसूनाग रोड पर कई घंटे तक वाहन नहीं हिले। शनिवार को मैक्लोडगंज में 90 फीसद होटलों के कमरे बुक रहे।

chat bot
आपका साथी