Himachal News: हिमाचल में भूस्‍खलन का बढ़ा खतरा, प्रशासन की पर्यटकों व ट्रैकर्स के लिए एडवायजरी जारी

Landslide Points Himachal हिमाचल प्रदेश में बरसात शुरू हो गई है। मनाली व लाहुल घाटी में भी दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बरसात शुरू होने से भूस्खलन का जोखिम बढ़ा है। प्रशासन ने राहगीरों को मौसम देखकर ही सफर करने की सलाह दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 11:01 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 11:01 AM (IST)
Himachal News: हिमाचल में भूस्‍खलन का बढ़ा खतरा, प्रशासन की पर्यटकों व ट्रैकर्स के लिए एडवायजरी जारी
हिमाचल प्रदेश में बरसात शुरू होने से भूस्खलन का जोखिम बढ़ा है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Landslide Points Himachal, हिमाचल प्रदेश में बरसात शुरू हो गई है। मनाली व लाहुल घाटी में भी दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बरसात शुरू होने से भूस्खलन का जोखिम बढ़ा है। बरसात को देखते हुए प्रशासन ने राहगीरों को मौसम देखकर ही सफर करने की सलाह दी है। बरिश के दौरान मनाली लेह मार्ग सहित ग्रांफू काजा मार्ग व तांदी संसारी मार्ग में भूस्खलन की आशंका अधिक है। हालांकि बीआरओ ने रोहतांग दर्रे के सफर को सुहाना कर दिया है लेकिन मढ़ी से राहनीनाला तक हालत खस्ता है और बारिश होने से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है। कुल्‍लू और लाहुल स्‍पीति में बहुत ज्‍यादा लैंडस्‍लाइड प्‍वाइंटस हैं, जहां हर पल मलबा गिरने का खतरा रहता है।

बरसात में कई लोग ट्रैकिंग के लिए पहाड़ों के रुख करते हैं। मनाली प्रशासन ने लोगों को ट्रैकिंग में जाने से पहले पुलिस को सूचित करने को कहा है। लाहुल स्पीति प्रशासन के अनुसार काजा की ओर आने जाने वाले पर्यटक कोकसर व लोसर में जबकि लेह जाने वाले पर्यटक दारचा व सरचू में नाम दर्ज करवाएं।

लाहुल स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। नदी नालों में भी जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में पर्यटक नदी नालों के किनारे न जाएं और गाड़ी ध्यानपूर्वक चलाएं। उन्होंने सलाह दी कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही सफर करें।

यह भी पढ़ें: Lahaul Cloudburst: लाहुल की मयाड़ घाटी में बादल फटने से नालों में आई बाढ़, खेतों में घुसा पानी, सड़कें बह गई

chat bot
आपका साथी