Cloudburst In Kullu: दो महिला मलबे में दबीं, आनी में बाढ़ में बह गए 7 वाहन व 5 दुकानें, खौफनाक वीडियो आया सामने

Cloudburst In Kullu हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश हो रही है। जिला कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। च्‍वाई में एक महिला और बच्‍ची मलबे में दब गईं। सात वाहन और दुकानें बह गई हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 08:38 AM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 12:32 PM (IST)
Cloudburst In Kullu: दो महिला मलबे में दबीं, आनी में बाढ़ में बह गए 7 वाहन व 5 दुकानें, खौफनाक वीडियो आया सामने
कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

कुल्लू, संवाद सहयाेगी। Cloudburst In Kullu, जिला कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी के च्‍वाई में एक मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस कारण अंदर सो रही महिला और लड़की की मलबे में दबकर मौत हो गई। उपमंडल के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़‍ियां व दो बाइक बह गईं। सुबह सवेरे आई आपदा से लोग सहम गए। उधर आनी के पुराने बस अड्डे में नगर पंचायत की ओर से बनाई पांच दुकानें बह गईं। दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। नाले में पानी का स्तर बढ़ गया, जिस कारण ये दुकानें बह गईं। जिला कुल्लू में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है।

कुल्लू: आनी में पुराना बस स्टैंड आनी में नाले में बही दुकानें #HimachalPradesh #kullunews #Cloudburst @JagranNews pic.twitter.com/qkdFPKEi9j— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 11, 2022

ग्रामीणों ने बताया कि देउठी के गुगरा कुटवा सड़क निर्माण कार्य हाल ही में हुआ है। इस कारण रात भर हुई बारिश से सड़क का मलबा गुगरा की ओर आया। रास्ते में मलबे के फंसने से यहां पर तीन आल्टो कारें, दो बाइक, एक बलेनो और एक आइ 20 कार बह गई। सेब सीजन के लिए रखा गया लोगों का सामान बह गया है।

मिल्क प्लांट के लिए बनाया ढारा भी बह गया। सुबह होने पर लोगों को जैसे ही सूचना मिली तो वह गुगरा की ओर दौड़े जिसमें वाहन मालिक अपने वाहनों का न देख हताश परेशान हो गए। दो गाड़‍ियां खड्ड किनारे ही रुक गई हैं, जबकि बाकी वाहनों कोई पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा जिलेभर में लगातार बारिश का क्रम जारी है।

कुल्लू के आनी में बादल फटा #Cloudburst #KulluNews #HimachalPradesh #Himachalweather @JagranNews pic.twitter.com/1GRjBo3mKe— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 11, 2022

नदी नाले उफान पर

जिला में ब्यास नदी सहित छोटे नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी नालों के उफान पर होने से इनके नजदीक बसे लोगों की नींद उड़ गई है। आत्‍यधिक जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलें। उधर उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कुल्लू वासियों को एहतियात बरतने की अपील की है। विभागों को आपदा से निपटने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी