Gujarat: BJP के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में हिमाचल से नड्डा के अलावा नहीं कोई चेहरा, जयराम व अनुराग भी नहीं

Himachal Pradesh BJP Leaders हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब नेताओं ने गुजरात का रुख करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। लेकिन हिमाचल से भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के अलावा और कोई नाम नहीं है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2022 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2022 03:03 PM (IST)
Gujarat: BJP के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में हिमाचल से नड्डा के अलावा नहीं कोई चेहरा, जयराम व अनुराग भी नहीं
गुजरात चुनाव में हिमाचल से भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के अलावा और कोई नाम नहीं है।

मंडी, जागरण टीम। Himachal Pradesh BJP Leaders, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब नेताओं ने गुजरात का रुख करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। लेकिन हिमाचल से भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के अलावा और कोई नाम नहीं है। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय मंत्री युवा नेता अनुराग ठाकुर का भी स्‍टार प्रचारकों की पहली सूची में नाम दर्ज नहीं है। भाजपा ने 40 नेताओं की पहली सूची जारी की है। लेकिन इसमें हिमाचल भाजपा का कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं है। पहले फेस के चुनाव के लिए जारी स्‍टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेन्‍द्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित अन्‍य बड़े नेताओं के नाम हैं।

एक साथ आएंगे गुजरात और हिमाचल के नतीजे

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे एक साथ आठ दिसंबर को जारी होने हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान हो गया है। अब नतीजों का इंतजार है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान हो गया है। जबकि गुजरात में दो 182 सीटों के लिए दो चरण में मतदान होना है।

दूसरे चरण के प्रचार के लिए जा सकते हैं जयराम ठाकुर

हालांकि बताया जा रहा है दूसरे चरण के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। हिमाचल में पार्टी सूत्रों का कहना है कि जयराम ठाकुर 25 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। हालांकि अभी यह पुष्‍ट जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election Results: आठ से 10 राउंड में होगी मतगणना, पोस्‍टल बैलेट की पहले होगी गिनती, 14 टेबल लगेंगे

Himachal Election: चुनाव में उतरे असंतुष्टों पर भाजपा-कांग्रेस की नजर, इन 12 सीटों पर सीधी टक्कर में दिख रहे

chat bot
आपका साथी