सौरभ वन विहार की झील से निकाले जाएंगे रेत व पत्‍थर, न्‍यूगल किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला व उनकी टीम ने मंगलवार को सौरभ वन विहार का निरीक्षण किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 03:47 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 03:47 PM (IST)
सौरभ वन विहार की झील से निकाले जाएंगे रेत व पत्‍थर, न्‍यूगल किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार
सौरभ वन विहार की झील से निकाले जाएंगे रेत व पत्‍थर, न्‍यूगल किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार

पालमपुर, जेएनएन। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला व उनकी टीम ने मंगलवार को सौरभ वन विहार का निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान बरसात के चलते हुए नुकसान का आकलन किया। वहीं इसे फ़िर से कैसे पुराने स्वरूप में लाया जाए, इसकी संभावनाओं को भी देखा। वन विभाग के अधिकारी संजय सेन और आइपीएच विभाग के अधिकारी संजय ठाकुर ने टीम के सदस्यों को नुकसान की जानकारी दी व इसे किस प्रकार बनाया जाए यह भी चर्चा की। 

उन्होंने बताया विहार में बनाई गई झील से रेत और पत्थर निकाले जाने के साथ न्यूगल से इसे बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसके लिए करीब तीन करोड़ का अनुमानित खर्चा है। रमेश धवाला ने बताया सरकार ने इसे फ़िर बनाने का निर्णय लिया है। इसीलिए टीम निरीक्षण के लिए आई है। इस स्मारक से जन भावनाएं जुड़ी हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों को इसका लाभ मिल रहा है। वन विभाग को करीब दस लाख की आय केवल टिकट बेच कर ही हो जाती है। इस दौरान हमीरपुर के विधायक व प्राक्कलन समिति के सदस्य नरेंद्र ठाकुर ने भी अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि वैज्ञानिक तरीके से इसे फ़िर से बनाने के प्रयास किए जाएं।

chat bot
आपका साथी