हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज, प्रियंका गांधी पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल के हलके में भरेंगी हुंकार, 29 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जल्‍द आएगी

Priyanka Gandhi Himachal Rally कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हमीरपुर जिला के सुजानपुर में रैली को संबोधित करेंगी। कांग्रेस 29 सितंबर को सुजानपुर में रैली करवाने की तैयारी में है। सुजानपुर पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का हलका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 09:24 AM (IST)
हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज, प्रियंका गांधी पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल के हलके में भरेंगी हुंकार, 29 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जल्‍द आएगी
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi Himachal Rally, हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नवरात्र में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। पीएम मोदी के वर्चुअली रैली को संबोधित करने के बाद कांग्रेस के दिग्‍गज भी हिमाचल में सक्रिय हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हमीरपुर जिला के सुजानपुर में रैली को संबोधित करेंगी। कांग्रेस 29 सितंबर को सुजानपुर में रैली करवाने की तैयारी में है। सुजानपुर पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का हलका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को यह प्रस्ताव भेजा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रैली का कार्यक्रम लगभग तय है। सिर्फ आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय से कार्यक्रम तय होने का इंतजार है।

कांग्रेस पहले कांगड़ा में रैली करवाने की तैयारी में थी, लेकिन अब सुजानपुर से शुरुआत की जा रही है। दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से इस बाबत चर्चा हुई है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि केंद्रीय नेताओं की हर संसदीय क्षेत्र में रैली करवाई जाएगी। हमीरपुर से चुनावी शंखनाद के बाद मंडी, कांगड़ा और शिमला संसदीय क्षेत्र में भी रैली करवाई जाएगी।

कुछ दिन पहले कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें करीब 47 विधानसभा क्षेत्रों से सिंगल नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने का निर्णय लिया है। यह तय माना जा रहा है कि पार्टी 29 से पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

कई बड़े नेता आएंगे हिमाचल

कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार करने हिमाचल आएंगे। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल सहित अन्य नेता शामिल हैं।

विरोध के स्वर शांत करने की जिम्मेदारी

कांग्रेस में टिकट आवंटन से पहले ही विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए हैं। इसके लिए पार्टी के आला नेताओं को जिम्मा सौंपा है। कहा है कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसके साथ पूरा संगठन खड़ा रहे, ताकि चुनाव में जीत मिल सके। यदि किसी की कोई नाराजगी है तो समय रहते दूर करें।

chat bot
आपका साथी