दिल्‍ली में राहुल गांधी से हिमाचल कांग्रेस उपाध्‍यक्ष रामलाल की मंत्रणा, जानिए क्‍या हुआ बैठक में

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं श्रीनयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 08:55 AM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 08:55 AM (IST)
दिल्‍ली में राहुल गांधी से हिमाचल कांग्रेस उपाध्‍यक्ष रामलाल की मंत्रणा, जानिए क्‍या हुआ बैठक में
दिल्‍ली में राहुल गांधी से हिमाचल कांग्रेस उपाध्‍यक्ष रामलाल की मंत्रणा, जानिए क्‍या हुआ बैठक में

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं श्रीनयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है उनकी राहुल गांधी से प्रदेश संगठन के भीतर चल रही उठापटक पर चर्चा हुई है। पार्टी से जुड़े कई मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है विधानसभा अध्यक्ष की तैनाती के समय हुआ घटनाक्रम भी बताया गया। रामलाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से दोबारा मिलेंगे।

इससे पहले गुरुवार को उनकी मुलाकात महासचिव केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल से हुई थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के आवास में रामलाल ठाकुर 5 बजे पहुंचे थे। पहले राहुल के सचिव कनिष्क से 35 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद दस मिनट राहुल गांधी से मिले। प्रदेश में पार्टी के भीतर मौजूद समय में चल रही गतिविधियों पर भी फीडबैक लिया गया। पार्टी को कैसे अधिक मजबूती दी जा सकती है, इस पर भी राय ली गई।

chat bot
आपका साथी