पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने के बयान पर हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Virbhadra Singh कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह देश व प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा मुकाम रखते हैं। वह अगर चुनाव लड़ते हैं तो अवश्य ही कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 11:47 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 11:47 AM (IST)
पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने के बयान पर हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दिया बड़ा बयान
पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ने के बयानों के बाद चर्चा में हैं।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह देश व प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा मुकाम रखते हैं। वह अगर चुनाव लड़ते हैं तो अवश्य ही कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा। यहां जारी बयान में राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने यह कभी नहीं कहा कि वह सक्रिय राजनीति से सन्यास ले रहे हैं। कमोबेश उन्होंने चुनाव न लडऩे पर पार्टी में भीतरघात करने वालों के खिलाफ गुस्सा दिखाया है। हालांकि अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे।

राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक बड़े नेता हैं और उनके बोलने का महत्व और मतलब होता है। पार्टी में भीतरघात करने वालों को चिह्नित करने की उनकी बात से वह पूरी तरह सहमत हैं।  सगंठन के कार्यों की प्रशंसा से उनका मनोबल बढ़ा है। पार्टी कार्यकत्र्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

कांग्रेस आज देश में उस विचारधारा से लड़ रही है जो भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है। कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के साथ सत्य और अहिंसा पर विश्वास रखती है। यह देश के लोगों को निर्णय करना है कि वे किस विचारधारा के साथ चलना चाहते हैं। राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति कर निर्दलीयों पर दबाव बना रही है।

chat bot
आपका साथी