हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष में संगठन चुनाव करवाने के हक में नहीं नेता, हाईकमान को दिया ये फीडबैक

Himachal Pradesh Congress Chunav हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में कांग्रेस के पदाधिकारी अभी संगठन के चुनाव नहीं चाहते हैं। केंद्र से आईं प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी (पीआरओ) दीपा दास मुंशी के समक्ष यह बात पदाधिकारियों ने रखी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 09 Feb 2022 09:49 AM (IST) Updated:Wed, 09 Feb 2022 09:49 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष में संगठन चुनाव करवाने के हक में नहीं नेता, हाईकमान को दिया ये फीडबैक
हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में कांग्रेस के पदाधिकारी अभी संगठन के चुनाव नहीं चाहते हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Congress Chunav, हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में कांग्रेस के पदाधिकारी अभी संगठन के चुनाव नहीं चाहते हैं। केंद्र से आईं प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी (पीआरओ) दीपा दास मुंशी के समक्ष यह बात पदाधिकारियों ने रखी। पार्टी मुख्यालय शिमला में मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में पहले नगर निगम, फिर विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस दौरान यदि संगठन के चुनाव करवाए जाते हैैं तो विधानसभा चुनाव की तैयारी भी प्रभावित हो सकती है।

इस दौरान दीपा दास मुंशी ने कहा पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च तक पूरा करना होगा। यह देशभर का लक्ष्य है, इसमें कोई छूट नहीं मिल सकती है। इसके पूरा होने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी जिलों व ब्लाक का दौरा करेंगी। सदस्यता अभियान का जायजा लिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से बात करेंगी। कांग्रेस आनलाइन सदस्यता अभियान भी शुरू कर रही है।

बैठक में इन्होंने सौंपी रिपोर्ट

प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि बैठक में सभी जिला अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इनमें नाहन से अजय बहादुर, सोलन से शिव कुमार, कुल्लू से बुद्धि सिंह ठाकुर, चंबा से नीरज नैयर, बिलासपुर से अंजना धीमान, मंडी से प्रकाश चौधरी, शिमला शहरी से जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण से यशवंत छाजटा, कांगड़ा जिला से प्रतिनिधि गुलशन कुमार, किन्नौर से पीतांबर नेगी, लाहुल स्पीति से रवि ठाकुर व हमीरपुर से दीपक शर्मा ने सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विचार रखे।

राठौर के कार्यों की सराहना

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व की सराहना की। पदाधिकारियों का कहना था कि राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदेश में नगर निकाय चुनाव से लेकर दो नगर निगम और उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी