हिमाचल में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, जानिए कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में वीरवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस कारण नदी नाले उफान पर हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 08:40 AM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 10:17 AM (IST)
हिमाचल में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, जानिए कब तक सक्रिय रहेगा मानसून
हिमाचल में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, जानिए कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में वीरवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस कारण नदी नाले उफान पर हैं। जिला कांगड़ा के धर्मशाला और धौलाधार रेंज में भारी बारिश हुई। बुधवार को भी सबसे अधिक 23 मिलीमीटर बारिश कांगड़ा में हुई। चंबा जिला के तीसा में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के कारण न्यूनतम व अधिकतम तामपान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक मानसून के हिमाचल से लौटने की संभावना है। प्रदेश में 24 सितंबर तक मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान,,न्यूनतम,अधिकतम कल्पा,7.9,22.1 शिमला,14.3,23.8 भुंतर,14.5,31.8 सोलन,15.0,28.5 धर्मशाला,18.2,25.4 सुंदरनगर,18.3,30.8 बिलासपुर,22.0,31.5 हमीरपुर,22.1,31.3 ऊना,22.6,32.7 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
chat bot
आपका साथी