हरनाम बने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिलाध्यक्ष

आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (नेताजी सुभाष चंद्र बोस) जिला कांगड़ा की बैठक पालमपुर के बनोड़ू के कपल पवाइंट रेस्टोरेंट में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 08:04 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 08:04 AM (IST)
हरनाम बने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिलाध्यक्ष
हरनाम बने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पालमपुर : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (नेताजी सुभाष चंद्र बोस) जिला कांगड़ा की बैठक पालमपुर के बनोड़ू में एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जेजे ¨सह, महासचिव हेत राम शर्मा, रा¨जद्र पाल काश्व ने उपस्थिति दर्ज की। बैठक में जिला की कार्यकारिणी समिति गठित की। जिला कार्यकारिणी में हरनाम ¨सह मेहता अध्यक्ष, राजा जगजीत चंद कटोच महासचिव, उपेंद्र चंद कटोच को वित्त सचिव बनाया गया। चेयरमैन व महासचिव को कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

chat bot
आपका साथी