कांगड़ा में वन माफ‍िया बेखौफ, आधी रात को खैर के पेड़ पर चलाई आरी, रोकने गए लोगों पर फायरिंग

Forest Mafia Attack जिला कांगड़ा में वनकाटुओं का हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब पेड़ों को काटने के साथ लोगों पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 04:34 PM (IST)
कांगड़ा में वन माफ‍िया बेखौफ, आधी रात को खैर के पेड़ पर चलाई आरी, रोकने गए लोगों पर फायरिंग
कांगड़ा में वन माफ‍िया बेखौफ, आधी रात को खैर के पेड़ पर चलाई आरी, रोकने गए लोगों पर फायरिंग

डाडासीबा, जेएनएन। जिला कांगड़ा में वनकाटुओं का हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब पेड़ों को काटने के साथ लोगों पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला डाडासीबा की वन बीट जंडौर में सामने आया है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कुछ वन काटु पेड़ काट रहे थे तो जमीन मालिक व एक अन्य व्यक्ति उन्हें रोकने के लिए गए तो वन काटुओं ने उन पर हमला कर दिया। इसमें सुरेश व कुलवंत सिंह स्थानीय निवासी घायल हो गए। वन काटु कुलवंत सिंह की लाइसेंस बंदूक भी साथ लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है बदमाशों ने इन लोगों पर फायरिंग भी की है।

जंडौर में कुलवंत सिंह की मलकीयती भूमि में सोमवार रात वनकाटु खैर के पेड़ काट रहे थे। इस पर उन्होंने सुरेश के साथ वनकाटुओं की घेराबंदी करनी चाही। इस पर वनकाटुओं ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल सुरेश ठाकुर व कुलवंत सिंह को मुकेरियां अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वनरक्षक विनोद कुमार, राजेश कुमार, ब्लॉक अधिकारी पूर्ण राम व कृष्ण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वनकाटु  फरार हो गए थे। वहीं संसारपुर टैरेस पुलिस इंचार्ज संजीव कुमार ने घायलों के बयान दर्ज किए और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने कहा मामला दर्ज कर लिया है।

इंदौरा में मापदंड पूरा न करने पर दो क्रशरों के बिजली कनेक्शन काटे

खनन विभाग के मापदंड पूरा न करने पर इंदौरा में दो स्टोन क्रशरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। खनन व विद्युत विभाग ने उक्त कार्रवाई की है। खनन अधिकारी नूरपूर नीरज कांत ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि दो स्टोन क्रशर मापदंडों के आधार पर काम नहीं कर रहे हैं। विभाग द्वारा खनन करने के लिए आवेदित की गई माइनिंग लीज से यह खनन नहीं कर रहे थे और दोनों क्रशर निजी भूमि के मालिक से मिलीभगत करके उसकी जमीन से खनन करके कच्चा मटीरियल प्रयोग कर रहे थे। कई बार सूचना मिलने पर जुर्माना करके चेतावनी भी दी गई परंतु फिर भी नहीं माने। अब बिजली कनेक्शन बाटने के बाद दोनों उद्योगों पर आगामी कार्रवाई करने के लिए मामला न्यायालय में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी