कर्मचारियों की समस्या करेंगे हल: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या हल करेंगे। छठे पंजाब वेतन आयोग को लागू करने के बाद अब सरकार वेतन विसंगतियों को दूर करने में जुट गई है। पुलिस कर्मचारियों के पे-बैंड के मसले का समाधान भी सरकार तलाश रही है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 10:54 PM (IST)
कर्मचारियों की समस्या करेंगे हल: जयराम
कर्मचारियों की समस्या करेंगे हल : जयराम। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या हल करेंगे। छठे पंजाब वेतन आयोग को लागू करने के बाद अब सरकार वेतन विसंगतियों को दूर करने में जुट गई है। पुलिस कर्मचारियों के पे-बैंड के मसले का समाधान भी सरकार तलाश रही है। उन्होंने मंगलवार को इन मुद्दों के समाधान के लिए मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना व पुलिस प्रमुख संजय कुंडू के साथ मंत्रणा की। चर्चा के बाद जयराम ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों का सार्थक समाधान खोजने का हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार पंजाब की तर्ज पर कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने की कोशिश कर रही है और इस पर जल्द किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अनुशासित बल है और उसे अनुशासित तरीके से अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है।

मुख्य सचिव के साथ मंत्रणा

इससे पहले कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों के मुद्दे पर कर्मचारी नेताओं की मुख्य सचिव राम सुभाग ङ्क्षसह के साथ मंत्रणा हुई। मंत्रणा के दौरान मुख्य सचिव ने कर्मचारी नेताओं को आश्वस्त किया कि वेतन विसंगतियों के मुद्दे का जल्द समाधान होगा।

आज हो सकती हैं कर्मचारियों के कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन में 52वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों को दो तोहफे दे सकते हैं। तीन फीसद डीए की घोषणा संभावित मानी जा रही है। इसके अलावा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों में पंजाब सरकार की तर्ज पर 15 प्रतिशत का विकल्प भी कर्मचारियों को देने की घोषणा कर सकते हैं।

जयराम 27 को दिल्ली में करेंगे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

आम बजट से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 जनवरी को दिल्ली जाएंगे और 28 जनवरी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ-साथ अनुराग ठाकुर व अन्य मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास का उद्देश्य हिमाचल के हितों की पैरवी करना है। खासतौर पर केंद्र से मिलने वाले जीएसटी मुआवजे में कटौती के साथ साथ राजस्व घाटा अनुदान में कटौती के मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में बात कर दोनों को जारी रखने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में रेलवे के प्रोजेक्ट सालों से लंबित हैं। साथ ही मंडी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी केंद्र से मदद की दरकार है। ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा निर्माण के लिए वित्तायोग ने एक हजार करोड़ देने की संस्तुति की हुई है। मुख्यमंत्री दिल्ली में मंत्रियों से मुलाकात कर इन प्रोजेक्टों के लिए भी धन देने पर चर्चा करेंगे।

chat bot
आपका साथी