वीरभद्र स‍िंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव, CM तय करेगा हाईकमान: श‍िंदे

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार श‍िंदे ने कहा क‍ि ह‍िमाचल में चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र स‍िंह के नेतृत्व में ही होंगे परंतु मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान के हाथ में होगा।

By Munish DixitEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:32 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 04:50 PM (IST)
वीरभद्र स‍िंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव, CM तय करेगा हाईकमान: श‍िंदे
वीरभद्र स‍िंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव, CM तय करेगा हाईकमान: श‍िंदे

जेएनएन, बैजनाथ: ह‍िमाचल प्रदेश में चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र स‍िंह के नेतृत्व में ही होंगे परंतु मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान के हाथ में होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार श‍िंदे ने कहा क‍ि उन्‍होंने यह कभी नहीं कहा कि सीएम वीरभद्र होंगे, इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही कर पाएगा। हालांक‍ि श‍िंदे ने धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में वीरभद्र स‍िंह को सातवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। वहीं नगरोटा बगवां में सीएम पद का फैसला हाईकमान की ओर से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है तथा कोई गुटबाजी नहीं है। श‍िंदे आज बैजनाथ श‍िव मंद‍िर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि जब से वह प्रदेश के दौरे पर हैं, सभी नेता एक मंच पर मिलकर कार्य कर रहे है। गुटबाजी की बातें केवल कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही है। कार्यकर्ता इन बातों में न आए तथा कांग्रेस की जीत के लिए मिलकर कार्य करें व प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाकर इतिहास रचें वहीं नरेंद्र मोदी व भाजपा को मुहंतोड जबाव दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। इस मौके पर प्रभारी ने विधायक किशोरी लाल को मिलनसार व ईमानदार विधायक बताकर उनकी जमकर तारीफ की।
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए विधानसभा के कार्यकर्ता एकजुट होकर इस सीट को जीतकर कांग्रेस की झोली में डालेंगे। विधायक ने मुख्यअतिथि व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों को शाल टोपी देकर सम्मानित किया।
इससे पहले सुबह दस बजे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील श‍िंदे ने बैजनाथ पहुंच कर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। विधायक किशोरी लाल व एसडीएम डॉ. मुरारी लाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके साथ सह प्रभारी रंजीत रंजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखव‍िंद्र सुक्खु, जिला अध्यक्ष करूण शर्मा, सीएम के आइटी सलाहकार गोकुल बुटेल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: ह‍िमाचल कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं: वीरभद्र सिंह

chat bot
आपका साथी