धर्मशाला में जग्गी ने दिखाया दम, सुधीर खेमे में खामोशी, कुछ वार्डों में पोस्टरों में नहीं दिखे थे सुधीर

Dharamshala Nagar Nigam धर्मशाला में निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी ने अपने साथियों के साथ मैदान जीतकर दमखम दिखाया है। वहीं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के मोहरे पिट गए हैं। ऐसे में कुछ वार्ड ऐसे भी थे जिनमें सुधीर शर्मा के फोटो अपने प्रचार पोस्टरों में शामिल नहीं किए थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:31 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:31 AM (IST)
धर्मशाला में जग्गी ने दिखाया दम, सुधीर खेमे में खामोशी, कुछ वार्डों में पोस्टरों में नहीं दिखे थे सुधीर
धर्मशाला में निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी ने अपने साथियों के साथ मैदान जीतकर दमखम दिखाया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Dharamshala Nagar Nigam, धर्मशाला में निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी ने अपने साथियों के साथ मैदान जीतकर दमखम दिखाया है। वहीं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के मोहरे पिट गए हैं। ऐसे में कुछ वार्ड ऐसे भी थे जिनमें देवेंद्र जग्गी के साथियों ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के फोटो अपने प्रचार पोस्टरों में शामिल नहीं किए थे। इस विषय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी सवाल किया गया था। जिस पर सुक्खू ने यह जवाब दिया कि किसी की आस्था किसी भी नेता के साथ हो सकती है। लेकिन सबसे बड़ा फोटो पार्टी चिन्ह है। उन्होंने इस मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनने से रोकने का पूरा प्रयास किया।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी, निवर्तमान पार्षद नीनू शर्मा, निवर्तमान पार्षद सविता कारकी ऐसे चेहते हैं, जिन्हें दूसरा खेमा नहीं देखना चाह रहा था। जबकि सुधीर शर्मा का जिन पर सीधे तौर पर आशीर्वाद था वह नहीं जीत सके। ऐसे में सुधीर खेमे में खामोशी है।

इन समीकरणों को 2022 के चुनाव के मद्देनजर भी देखा जा रहा है। सुधीर शर्मा ने नगर निगम के चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बावजूद सुधीर शर्मा खेमे से प्रत्याशी विजेता नहीं बन सके। जग्गी खेमा दमखम दिखा रहा है तो सुधीर खेमे में शांति चल रही है।

chat bot
आपका साथी