रेल राज्‍य मंत्री के निधन के कारण राजनाथ सिंह का कार्यक्रम स्‍थगित, दो महत्‍वपूर्ण पुलों का करना था लोकार्पण

Defence Minister Rajnath Singh केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्‍थगित हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हिमाचल के दो बड़े पुलों दारचा व पलचान का वर्चुअल लोकार्पण करना था।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:01 AM (IST)
रेल राज्‍य मंत्री के निधन के कारण राजनाथ सिंह का कार्यक्रम स्‍थगित, दो महत्‍वपूर्ण पुलों का करना था लोकार्पण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वर्चुअल कार्यक्रम स्‍थगित हो गया है।

मनाली, जेएनएन। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्‍थगित हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हिमाचल के दो बड़े पुलों दारचा व पलचान का वर्चुअल लोकार्पण करना था। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में मनाली से ऑनलाइन जुड़ना था। लेकिन अब सभी कार्यक्रम स्‍थगित हो गए हैं। लाहुल के दारचा में बीआरओ के मार्गदर्शन में 360 मीटर लंबा पुल बनाया गया है। कड़ाके की ठंड में कड़ी मशक्‍कत के बाद पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ। पलचान में बीआरओ ने वैली ब्रिज का निर्माण किया है। इन दोनों पुलों के निर्माण से भारतीय सेना को मजबूती मिली है।

रक्षा राज्य मंत्री ने आज मनाली-लेह मार्ग पर बने दो पुलों का लोकार्पण करना था। प्रदेश सरकार सहित बीआरओ ने तैयारियां पूरी कर ली थी। लेकिन कार्यक्रम स्‍थगित हो जाने से अब पुलों का लोकार्पण भी लटक गया है। मनाली-लेह मार्ग पर बने दोनों पुल लेह लद्दाख में सीमावर्ती क्षेत्र तक पहुंचने में मददगार साबित होंगे।

प्रधानमंत्री से पहले रक्षा मंत्री ने अटल टनल का जायजा लेने मनाली आना था। लेकिन उनकी जगह बुधवार को रक्षा सचिव डॉक्‍टर अजय कुमार मनाली पहुंचे। रक्षा सचिव ने बीआरओ के चीफ इंजीनियर विशेष सेवा मेडल प्राप्त केपी पुरथोमसन से बैठक कर लोकार्पण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अटल टनल के साउथ और नाॅर्थ पोर्टल का भी दौरा किया और निमार्ण कार्य सहित लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी