तीन युवकों ने पीटा ढाबा संचालक, टांडा रेफर

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बीड रोड पर तीन अज्ञात युवकों का ढाबा संचालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 10:21 AM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 10:21 AM (IST)
तीन युवकों ने पीटा ढाबा संचालक, टांडा रेफर
तीन युवकों ने पीटा ढाबा संचालक, टांडा रेफर

जोगेंद्रनगर, जेएनएन। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बीड रोड पर एक ढाबा संचालक को तीन युवकों ने लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पीड़ित को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक मंडी से मामले की गंभीरता पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बीड रोड स्थित ढाबा संचालक कृष्ण चंद निवासी भटेहड़ (लडभड़ोल) रोजाना की तरह ढाबे पर काम कर रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों का ढाबा संचालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात हाथापाई से पिटाई तक पहुंच गई। युवकों ने ढाबा संचालक की टांग व शरीर के कई हिस्सों पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवकों ने ढाबे में पहुंचकर खाने की मांग की। इस पर ढाबा संचालक ने खाना उपलब्ध न होने की बात कही। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में झड़प तक पहुंच गई। मामला चौंतड़ा पुलिस चौकी के अधीन है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी