Coronavirus: पैदल तीसा जा रहा व्यक्ति पुलिस ने पहुंचाया आइसोलेशन केंद्र; जमात से लौटने की आशंका

जिला कांगड़ा में दो अज्ञात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लॉकडाउन व कफ्यरू के बावजूद दोनों पैदल ही आ रहे थे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 10:07 AM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 03:35 PM (IST)
Coronavirus: पैदल तीसा जा रहा व्यक्ति पुलिस ने पहुंचाया आइसोलेशन केंद्र; जमात से लौटने की आशंका
Coronavirus: पैदल तीसा जा रहा व्यक्ति पुलिस ने पहुंचाया आइसोलेशन केंद्र; जमात से लौटने की आशंका

कांगड़ा, जेएनएन। जिला कांगड़ा में दो अज्ञात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लॉकडाउन व कफ्यरू के बावजूद दोनों पैदल ही आ रहे थे। पुलिस स्टेशन शाहपुर के पास मनेई में पुलिस गश्त कर रही थी तो एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसे क्वारंटाइन किया है। थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज ने बताया पुलिस पूछताछ में ही पता चलेगा कि संदिग्ध व्यक्ति कौन है और कहां जा रहा था।

दूसरी और रानीताल पुलिस चौकी ने नाग मंदिर के पास एक संदिग्ध को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कफ्यरू के बीच व्यक्ति ऊना से तीसा की ओर पैदल जा रहा था। पुलिस ने उसे कई मीटर दूरी से घेरा हुआ था और एंबुलेंस के माध्यम से कांगड़ा आइसोलेशन केंद्र में पहुंचाया गया है। आशंका जताई जा रही है उक्त शख्स तब्लीगी जमात से लौटा है।

दिल्ली से जवाली लौटा व्यक्ति किया होम क्वारंटाइन

दिल्ली से लौटे उपमंडल जवाली के एक व्यक्ति को प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया है। हालांकि उनकी जांच की गई है और उसमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन दिल्ली से वापस आने के चलते उन्हें घर में ही रहने को कहा हे। एसडीएम जवाली सलीम आजम ने बताया कि व्यक्ति पांच फरवरी को दिल्ली गया था और पांच मार्च को मुरादाबाद चला गया था। वहां से लौटने के बाद पांच दिन तक लोधवां में रहा था।

chat bot
आपका साथी