Nizamuddin Markaj Case: कांगड़ा के छह लोग भी गए थे दिल्ली, तीन आइसोलेशन में रखे

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में जिला कांगड़ा के छह लोग भी गए थे और जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर हाल ही में वापस पहुंचे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 07:21 AM (IST)
Nizamuddin Markaj Case: कांगड़ा के छह लोग भी गए थे दिल्ली, तीन आइसोलेशन में रखे
Nizamuddin Markaj Case: कांगड़ा के छह लोग भी गए थे दिल्ली, तीन आइसोलेशन में रखे

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में जिला कांगड़ा के छह लोग भी गए थे और जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर हाल ही में वापस पहुंचे हैं। दिल्ली से कांगड़ा पहुंचने के बाद इन सभी को जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया था। अब प्रशासन ने जब इन सभी की दोबारा स्क्रीनिंग की है तो इनमें तीन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं पाया गया है, जिसके चलते उन्हें छेब कांगड़ा स्थित आइसोलेशन वार्ड में लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र इंदौरा तथा नूरपुर से छह लोगों ने निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम में भाग लिया था और यह सभी 13 से 20 मार्च के बीच में दिल्ली से कांगड़ा पहुंचे हैं। दिल्ली से वापस आने के बाद यह होम क्वारंटाइन थे।

मरकज में शामिल कुछ लोगों में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों के बाद कांगड़ा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने बुधवार को कांगड़ा से सबंध रखने वाले उक्त सभी लोगों की दोबारा से स्वास्थ्य जांच की है, इनमें से तीन लाेगों में संभावित लक्षण दिखने के कारण छेब आइसोलेशन वार्ड में लाया जा रहा है। यहां बता दें कि मंगलवार को मामला सामने आने के बाद हिमाचल से शामिल हुए लोगों की सूची भी जारी की गई थी। इस सूची में इन लोगों का नाम नहीं था।

निजामुद्दीन मरकज से जुड़े इंदौरा के 4 तथा नूरपुर के 2 व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं। दोबारा स्क्रीनिंग में तीन लोगों का स्वास्थ्य कुछ सही नहीं लग रहा है, जिस कारण तीनों को आइसोलेट किया जा रहा है। -राकेश प्रजापति, उपायुक्त कांगड़ा।

chat bot
आपका साथी