दो अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेगी हस्ताक्षर अभियान, मंडी में होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन, जुटेंगे ये नेता

Congress Signature Campaign प्रदेश कांग्रेस किसानों और मजदूरों के हकों की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश में कांग्रेस इसे एक जन आंदोलन के रूप में शुरू करेगी और यह तब तक जारी रखेगी जब तक सरकार देश मे किसान व मजदूर विरोधी कानून को वापस नहीं ले लेती।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 03:57 PM (IST)
दो अक्टूबर से कांग्रेस शुरू करेगी हस्ताक्षर अभियान, मंडी में होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन, जुटेंगे ये नेता
हिमाचल कांग्रेस दो अक्‍टूबर से हस्‍ताक्षर अभियान शुरू करेगी।

शिमला, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस किसानों और मजदूरों के हकों की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश में कांग्रेस इसे एक जन आंदोलन के रूप में शुरू करेगी और यह तब तक जारी रखेगी, जब तक सरकार देश मे किसान व मजदूर विरोधी कानून को वापस नहीं ले लेती। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का अब डटकर विरोध किया जाएगा। अब देश से अन्याय या किसी भी प्रकार की तानाशाही निर्णय सहन नहीं होगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वर्गीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्टूबर किसान व मजदूर विरोधी कानून के विरुद्ध एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा इस कानून के विरोध में प्रदेश के हर ब्लॉक से कम से कम पांच हजार लोगों के और पूरे प्रदेश से साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाकर इसे जनमत के तौर पर देश के राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। 10 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में इस कृषि कानून के विरोध में राज्यस्तरीय सम्मेलन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में किसान, बागवान व मजदूर भाग लेंगे। किमटा ने कहा कि देश के किसान इस कानून का विरोध कर रहें है और सरकार अपनी आंखें मूंदे बैठी है। यह नया कानून पूरी तरह से किसान व मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि इस कानून से अब देश में जमाखोरी व कालाबजारी बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी