कांग्रेस के प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी, सुधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी पर गरमाया माहौल; पढ़ें खबर

भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस ने धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन पार्टी के प्रदर्शन में गुटबाजी सामने दिखी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 12:19 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 03:44 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी, सुधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी पर गरमाया माहौल; पढ़ें खबर
कांग्रेस के प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी, सुधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी पर गरमाया माहौल; पढ़ें खबर

धर्मशाला, जेएनएन। भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस ने धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन पार्टी के प्रदर्शन में गुटबाजी सामने दिखी। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के पक्ष में नारेबाजी पर माहौल गरमा गया। पद‍ाधिकारी कार्यकर्ताओं को नारेबाजी न करने की नसीहत देते दिखे। मंच में मौजूद नेता सिर्फ पार्टी व राष्‍ट्रीय नेताओं की नारेबाजी करने की अपील करते रहे। काफी देर तक यह वाक्‍या चलता रहा। महिला पदाधिकारी थाली पीटने के लिए थामी स्टिक से कार्यकर्ताओं को डराती दिखीं।

रविवार को कार्यकर्ताओं व नेताओं ने प्‍याज की मालाएं डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस का आला नेतृत्व भी इस दौरान मौजूद रहा। उपचुनाव के दौरान से ही पार्टी से दूरी बनाकर बैठे पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सुबह 11 बजे होटल कुनाल से कचहरी अड्डा तक रोष रैली निकाली। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित जिला कांगड़ा के वर्तमान व पूर्व विधायकों सहित संगठन जिला कांगड़ा के चारों जिलों के प्रधानों सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

शनिवार को हर संगठनात्मक जिला में रोष रैली को लेकर बैठकों का आयोजन हुआ। इन बैठकों में रोष रैली के दौरान भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव केवल सिंह पठानिया व सचिव अजय वर्मा ने बताया इस रोष रैली में सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया जाएगा।

धर्मशाला में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ विशाल रैली में जसवां परागपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने दावा किया कि जसवां परागपुर से करीब 500 कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी