कांग्रेस विधायक बोले, मुख्यमंत्री से की जाए मास्‍क न पहनने पर जुर्माना लगाने की शुरुआत, पढ़ें पूरा मामला

Congress MLA Harshvardhan कोरोना न फैले इसके लिए आम लोगों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। सदन में मुख्यमंत्री मंत्री व अन्य विधायक बिना मास्क के हैं और मास्क न लगाने पर जुर्माना लगाने की पहल सदन में मुख्यमंत्री मंत्री व विधायकों से की जाए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 09:10 AM (IST)
कांग्रेस विधायक बोले, मुख्यमंत्री से की जाए मास्‍क न पहनने पर जुर्माना लगाने की शुरुआत, पढ़ें पूरा मामला
कोरोना न फैले इसके लिए आम लोगों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। कोरोना न फैले इसके लिए आम लोगों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। सदन में मुख्यमंत्री, मंत्री व अन्य विधायक बिना मास्क के हैं और मास्क न लगाने पर जुर्माना लगाने की पहल सदन में मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों  से की जाए। यह मांग शनिवार को बजट सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने सदन में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल की ओर से कोविड को लेकर दिए वक्तव्य के बाद की।

उन्होंने कहा कि बाहर तो लोगों पर मास्क न लगाने पर चालान किया जा रहा है, जबकि सदन में बिना मास्क के बैठे हैं। सदन में मास्क न लगाने पर छूट थोड़ी ही है। इसकी शुरुआत सदन से की जाए व पहला चालान मुख्यमंत्री का किया जाए। उसके बाद बाकी सदस्यों के चालान किए जाएं, जिन्होंने मास्क नहीं पहने हैं। इससे लोगों में अच्छा संदेश जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने सदन में कहा कि मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किया जाए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मास्क न लगाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाना सही नहीं है। यह बहुत ज्यादा है। लोगों को जागरूक करना चाहिए और 200 या 500 रुपये का चालान करना ठीक रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह अधिकारियों को निर्देश दें कि वह इस तरह के भारी भरकम चालान न करें।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विभाग को भी इस संबंध में कहूंगा। कोविड की जो दूसरी लहर आ रही है बहुत खतरनाक है, ऐसे में मास्क पहनना अनिवार्य  है। चालान संदेश देने के लिए जिससे लोग कड़ाई से पालन करें।

chat bot
आपका साथी