Arun Jaitley passes Away, मुख्‍यमंत्री का सिरमौर दौरा रद, शांता बोले- जेटली के साथ थी निकटता

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार का पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां का दौरा स्‍थगित कर दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 04:13 PM (IST)
Arun Jaitley passes Away, मुख्‍यमंत्री का सिरमौर दौरा रद, शांता बोले- जेटली के साथ थी निकटता
Arun Jaitley passes Away, मुख्‍यमंत्री का सिरमौर दौरा रद, शांता बोले- जेटली के साथ थी निकटता
dir="ltr" style="">धर्मशाला/नाहन, जेएनएन। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार का पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां का दौरा स्‍थगित कर दिया है। मुख्‍यमंत्री कल यानी रविवार को दिल्‍ली में अरुण जेटली के अंतिम दर्शन करने के लिए जाएंगे। जयराम ने अरुण जेटली के निधन को बड़ी क्षति बताया। मुख्‍यमंत्री ने कहा काम की बात के बाद 15 मिनट अनौपचारिक बातचीत जरूरत करते थे। चाय पीते हुए चर्चा करने का उनका अलग अंदाज था।

उधर, पूर्व मुख्‍यमंत्री सांसद शांता कुमार ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन को भाजपा के लिए बड़ी क्षति बताया है। वह भाजपा को बहुत बल देने वाले कानून और वित्त के ज्ञाता थे। छोटी आयु में उनका निधन हो गया। उनके साथ काम किया है उनके साथ निकटता थी। भगवान उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में हिम्मत दें।

chat bot
आपका साथी