Brigadier Khushal Thakur: जानिए कौन हैं कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, भाजपा ने बनाया प्रत्‍याशी

Brigadier Khushal Thakur ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (युद्ध सेवा मेडल) सेवानिवृत्त कारगिल हीरो जिनके बारे में हिमाचल का लगभग हर शख्‍स जानता है। भाजपा ने उन्‍हें मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में अपना चेहरा बनाया है। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का जन्म 9 सितंबर 1954 को मंडी में हुआ था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:01 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 10:39 AM (IST)
Brigadier Khushal Thakur: जानिए कौन हैं कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, भाजपा ने बनाया प्रत्‍याशी
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (युद्ध सेवा मेडल) सेवानिवृत्त कारगिल हीरो

मंडी, जागरण संवाददाता। Brigadier Khushal Thakur, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (युद्ध सेवा मेडल) सेवानिवृत्त कारगिल हीरो, जिनके बारे में हिमाचल का लगभग हर शख्‍स जानता है। भाजपा ने उन्‍हें मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में अपना चेहरा बनाया है। कारगिल युद्ध में 18 ग्रेनेडियर के कमान अधिकारी के रूप में सामरिक महत्व की टाइगर हिल व तोलोलिंग की चोटियाें से पाकिस्तानी घुसपैठियाें को खदेड़ कर कब्जा किया थाा। इस आसाधारण पराक्रम के लिए उन्‍हें युद्ध सेवा मेडल मिला। यूनिट को रिकार्ड 52 वीरता पुरस्कार मिले हैं।

इसके अलावा संयुक्त राष्ट् रसंघ की शांति सेना के तहत साल 2000 में सियरा लियोन (अफ्रीका) में विद्रोहियाें के चंगुल से विषम परिस्थितियाें में फंसे 234 शांति सैनिकाें, इसमें 225 भारतीय थे, को अंतराष्ट्रीय युद्ध अभियान खुखरी चला सफलतापूर्वक मुक्त करवाया। भारतीय शांति सेना मिशन के तहत 1989-90 में श्रीलंका में लिट्टे के विरुद्ध लड़ाई में वीरता पुरस्कार मिला। आपरेशन रक्षक में कश्मीर में आतंकवादियाें के विरुद्ध अभियान चलाया।

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का जन्म 9 सितंबर 1954 को मंडी में हुआ था। हिमाचल प्रदेश विश्‍वविद्यालय से उन्‍होंने 1975 में कला स्नातक की पढ़ाई की। कंप्यूटर साइंस व मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया। खुशाल ठाकुर की पत्नी गृहिणी हैं, जबकि बेटा सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है व बेटी डाक्टर है।

खुशाल ठाकुर ने शुरुआत में राजस्व विभाग में पटवारी की नौकरी भी की। उन्‍होंने 1972-1975 तक यह नौकरी की। इसके बाद सैन्य अधिकारी बने व 1975-2010 तक 34 साल भारतीय सेना में सेवा दी। इसके अलावा एसएजीवी कंपनी में 2010-2013 तक मुख्य प्रबंधक रहे। इसके बाद 2013 से अब सामाजिक व राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।

वर्तमान उत्तरदायित्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन कारपोरेशन सदस्य, हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड सदस्य, कैबिनेट सब कमेटी (फोरलेन मामलों का निस्तारण)  चीफ पैट्रन, (एक्स सर्विसमैन लीग, जिला मंडी

राजनीतिक क्षेत्र में कार्य

2014 में मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पैनल में नामांकित।

2017 में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पैनल में नामांकित।

2019 में मंडी लोकसभा क्षेत्र से  भाजपा प्रत्याशी पैनल में नामांकित व कवरिंग प्रत्याशी।

chat bot
आपका साथी