ब्लॉक कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती के मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला ने दाड़ी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:15 PM (IST)
ब्लॉक कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया याद
ब्लॉक कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया याद

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला ने दाड़ी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने इंदिरा गांधी के देश को दिए योगदान को याद किया तथा उनके द्वारा दिखाए गए पथ पर चलने का आह्वान किया। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आरपी चोपड़ा ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कपूर, महासचिव शुभम सूद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षित मैनी, शहरी कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेखा जंबाल, प्रधान एसोसिएशन अध्यक्ष ओमबहादुर गुरंग, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बीडी अवस्थी, पूर्ण चंद, सोशल मीडिया ब्लॉक के समन्वयक मुनीष कपूर, मेडिकल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. शक्ति मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी