अनुराग ठाकुर के खिलाफ टिप्‍पणी पर बिफरे भाजपा कार्यकर्ता, अधीर रंजन का पुतला जलाया

Anurag Thakur केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्यमंत्री तथा हमीरपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:32 PM (IST)
अनुराग ठाकुर के खिलाफ टिप्‍पणी पर बिफरे भाजपा कार्यकर्ता, अधीर रंजन का पुतला जलाया
अनुराग ठाकुर के खिलाफ टिप्‍पणी पर बिफरे भाजपा कार्यकर्ता, अधीर रंजन का पुतला जलाया

नादौन, जेएनएन। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्यमंत्री तथा हमीरपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया तथा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला समिति नादौन ने समिति के अध्यक्ष एवं भदरोल पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर जो भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी हैं उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भदरोल में अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया तथा जमकर नारेबाजी की।

इसके अलावा भाजपा के पंचायती राज के सह संयोजक अभिषेक जोशी, शुभम कपिल के नेतृत्व में इंद्रपाल चौक में अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर किरण बाला, बबीता कुमारी, मंजू बाला, सरिता ,सुनीता, सोनिका, शालू, अंजना, चंपा देवी, सुनीता कुमारी, बीना देवी, रामप्यारी, सीमा कुमारी, रेनू देवी, नीलम कुमारी, रंजना कुमारी, भावना कुमारी, बबीता देवी, नीलम कुमारी, पूजा देवी आदि शामिल थी।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी निंदनीय ही नहीं असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक भी है। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर अपनी योग्यता के बल पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथी बार विजय पताका लहरा चुके हैं, जबकि केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार ने भी उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

chat bot
आपका साथी