काम छोड़कर हिमाचल लौटे लोगों से मिलेंगे भाजपा नेता, कहां काम करना चाहते हैं; जुटाएंगे डाटा

भाजपा ने राज्य में कोरोना काल के दौरान बाहरी राज्यों से वापस आए लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं जानने का फैसला लिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 05:09 PM (IST)
काम छोड़कर हिमाचल लौटे लोगों से मिलेंगे भाजपा नेता, कहां काम करना चाहते हैं; जुटाएंगे डाटा
काम छोड़कर हिमाचल लौटे लोगों से मिलेंगे भाजपा नेता, कहां काम करना चाहते हैं; जुटाएंगे डाटा

शिमला, जेएनएन। भाजपा ने राज्य में कोरोना काल के दौरान बाहरी राज्यों से वापस आए लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं जानने का फैसला लिया है। इसके तहत पार्टी के सांसद, जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी मिलेंगे। युवा हिमाचल में काम करना चाहते हैं या फिर दोबारा से उसी कंपनी में काम करने के इच्छुक है तो उन कंपनियों से भी बात करेगी। पार्टी ने इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत योजना के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल रैलियां भी करने का फैसला लिया है। इसके तहत जिन लोगों ने लाभ नहीं लिया है, उन्हें कैसे लाभ मिल सकता है।

भाजपा आम लोगों के इसके लिए भी जागरूक करेगी। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, चारों संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पालक, सभी जिला अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी की बैठक वेबएक्स के माध्यम से किया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष विशेष रूप में उपस्थित रहे। पार्टी के संगठन मंत्री पवन राणा, त्रिलोक जम्‍वाल भी मौजूद रहे। भाजपा के जन संवाद अभियान की प्रभारी त्रिलोक जम्‍वाल ने बताया राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष द्वारा अनेकों विषयों को लेकर चर्चा की गई।

अगले सात दिन चलेगा मेरा बूथ मेरा मंडल

त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल में भी 156 वैर्तुअल रैली एवं बैठकों के माध्यम से 41 लाख लोगों तक भाजपा ने संवाद किया है। अगले 7 दिन तक भारतीय जनता पार्टी 'मेरा बूथ-मेरा मंडल' अभियान चलाएगी। इसमें कार्यकर्ता बूथ स्तर के सभी घरों तक संपर्क करेंगे। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे। इस दौरान ही बाहर से अपने घर वापस आए हैं उनसे भी भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और उनका कुशल क्षेम पूछेगें।  किस प्रकार की समस्याएं उन्हें अपने पूर्व कार्य क्षेत्र में आ रही थी। अब वह हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार से रह रहे हैं और आगे वह क्या करना चाहते हैं। इसका डाटा जुटाएंगे।

आत्मनिर्भर के लाभार्थियों के होगी वार्ता

उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी वर्गों जैसे व्यापारी, सोसाइटी और अन्य से संपर्क करते हुए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे में जानकारी भाजपा जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी लाभार्थियों के सम्मेलन भी वर्चअल  रैली के माध्यम से करने जा रही है।

गांव के उत्पादन की नेशनल ब्रांडिंग होगी

भाजपा छोटे से गांव के उत्पाद को देश से जोडऩे का प्रयास करेगी, इन सभी वस्तुओं का पहले राष्ट्रीय ब्रांडिंग फिर अंतरराष्ट्रीय ब्रांङ्क्षडग करेगी भाजपा। भाजपा ने इसके लिए 'वोकल फॉर लोकल' के नारे को अपनाया है।

chat bot
आपका साथी