नगरोटा सूरियां बीडीसी में भाजपा का कब्जा, कांगड़ा में चुनावी प्रक्रिया जारी

कांगड़ा व नगरोटा सूरियां ब्लॉक में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में नगरोटा सूरियां ब्लॉक में भाजपा ने अपने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बना लिए हैं जबकि कांगड़ा में अभी चुनावी प्रक्रिया जारी है। पूजा को बीडीसी अध्यक्ष व धीरज अतरी उपाध्यक्ष बनाया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 01:33 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 01:33 PM (IST)
नगरोटा सूरियां बीडीसी में भाजपा का कब्जा, कांगड़ा में चुनावी प्रक्रिया जारी
भाजपा ने पूजा को बीडीसी अध्यक्ष व धीरज अतरी उपाध्यक्ष बनाया है।

धर्मशाला, जेएनएन। कांगड़ा व नगरोटा सूरियां ब्लॉक में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में नगरोटा सूरियां ब्लॉक में भाजपा ने अपने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बना लिए हैं, जबकि कांगड़ा में अभी चुनावी प्रक्रिया जारी है। नगराेटा सूरियां में भाजपा ने पूजा को बीडीसी अध्यक्ष व धीरज अतरी उपाध्यक्ष बनाया है।

विकास खंड कांगड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस व भाजपा ने अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बिठाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। 31 जनवरी को कोरम पूरा ना होने के कारण पंचायत समिति कांगड़ा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला नही हो पाया था परन्तु इस दौरान 12 कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य पहुंचे थे जिससे कांग्रेस का पलड़ा काफी भारी लग रहा था। वहीं दूसरी ओर भाजपा द्वारा 16 पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है परंतु 25 पंचायत समिति सदस्य वाली पंचायत समिति कांगड़ा को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए 13 पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन चाहिए और ऐसे में कांग्रेस को सिर्फ एक पंचायत समिति समर्थन मिल जाता है तो कांग्रेस कांगड़ा पंचायत समिति में भाजपा को चित कर सकती है।

जिला परिषद में भाजपा का कब्जा होने पर भाजपा नेता अब पंचायत समिति कांगड़ा में कब्जे को लेकर अपनी रणनीति बना रहे हैं और जिला परिषद अध्यक्ष व कांगड़ा भाजपा नेता रमेश बराड़ पंचायत समिति कांगड़ा में भाजपा के कब्जे के लिए मैदान में उतर चुके है जबकि प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी व मुनीष शर्मा भी पवन काजल को चित करने के लिए जोर लगा रहे है। पंचायत समिति में कुल 25 सदस्य निर्वाचित हो कर आये है और अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए कोरम की कोई आवश्यकता नहीं होगी, जिसके भी साथ 13 सदस्यों का समर्थन होगा, उसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी