नेरना में लोगों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के दिशा निर्देशों के अंतर्गत कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक राजा का तालाब की शाखा द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत नेरना में ग्राम स्तरीय (वीएलपी)का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 05:31 PM (IST)
नेरना में लोगों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
नेरना में लोगों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

संवाद सूत्र, राजा का तालाब : कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक राजा का तालाब शाखा ने शनिवार को ग्राम पंचायत नेरना में शिविर का आयोजन किया। बैंक प्रतिनिधियों ने लोगों को विशेषकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने तथा ग्रुप के माध्यम से ऋण लेने एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजा का तालाब बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सतीश कुमार शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। वहीं, बैंक द्वारा चलाई विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी के साथ बैंक सेवाओं को प्राप्त करते समय पूर्णत: आश्वस्त होने के बाद अमल में लाए जाने बारे जागरूक किया। बैंक खाते को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से जोड़ने का महत्व बताया। इस मौके पर नेरना पंचायत प्रधान राजकुमार, सचिव रूमेल सिंह, वार्ड सदस्य नरेश गुलेरिया, पंकज कुमार, देस राज शर्मा, मदन लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी