हिमाचल में जिस भी नेता ने भाजपा संगठन की जिम्मेदारी संभाली, बना मंत्री या मुख्यमंत्री, मोदी भी रहे हैं प्रभारी

Himachal BJP Incharge इसे संयोग ही कहा जाएगा कि अन्य राज्य के जिस नेता ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन के लिए कार्य किया वह सफलता के शीर्ष पर पहुंचा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी प्रदेश में भाजपा के लिए कार्य कर चुके हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 11:17 AM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 03:10 PM (IST)
हिमाचल में जिस भी नेता ने भाजपा संगठन की जिम्मेदारी संभाली, बना मंत्री या मुख्यमंत्री, मोदी भी रहे हैं प्रभारी
हिमाचल में भाजपा के संसदीय चुनाव प्रभारी रहे तीरथ सिंह रावत ज्‍वालामुखी मंदिर में शीश नवाते हुए।

ज्वालामुखी, प्रवीण कुमार शर्मा। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि अन्य राज्य के जिस नेता ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन के लिए कार्य किया, वह सफलता के शीर्ष पर पहुंचा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी प्रदेश में भाजपा के लिए कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2000 के बाद यह छठा मौका है जब किसी नेता ने हिमाचल प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बाद मुख्यमंत्री या मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हिमाचल भाजपा में दायित्व निभाने के बाद मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे।

उत्तर प्रदेश में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। हिमाचल भाजपा के प्रभारी बनाए गए मंगल पांडेय ने प्रदेश भाजपा प्रभारी रहते बिहार में चुनाव लड़ा और स्वास्थ्य मंत्री बने। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश धनखड़ भी हिमाचल भाजपा सहप्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। धनखड़ हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़े और इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला था। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश भाजपा का दायित्व देख चुके हैं।

मां ज्वालामुखी के भक्त हैं तीरथ सिंह रावत

तीरथ सिंह रावत का हिमाचल के शक्तिपीठों से गहरा लगाव है। दो माह पूर्व ही वह श्री ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने आए थे। पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि रावत मां के भक्त हैं। लोकसभा चुनाव के बाद भी मां की विशेष पूजा के लिए मंदिर आए थे। मां ज्वालामुखी उनकी कुलदेवी हैं।

chat bot
आपका साथी