हिमाचल उपचुनाव के बाद प्रदेश विधानसभा में बढ़ी महिला शक्‍ित, जानिए कितनी हुई संख्‍या

पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़ गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 05:45 PM (IST)
हिमाचल उपचुनाव के बाद प्रदेश विधानसभा में बढ़ी महिला शक्‍ित, जानिए कितनी हुई संख्‍या
हिमाचल उपचुनाव के बाद प्रदेश विधानसभा में बढ़ी महिला शक्‍ित, जानिए कितनी हुई संख्‍या

शिमला, जेएनएन। पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो गई है। भाजपा की अब चार जबकि कांग्रेस की एक महिला विधायक हैं। भाजपा की ओर से शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के अलावा कमलेश कुमारी व रीता देवी पहली बार विधानसभा पहुंचीं हैं। रीना कश्यप ने भी पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी विधानसभा पहुंची हैं। हिमाचल की 68 सदस्यों वाली विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी 5.8 फीसद से बढ़कर 7.3 फीसद हो गई है। भाजपा ने पच्छाद में अनुभवी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के खिलाफ 34 वर्षीय रीना कश्यप को उतार कर महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया था।

विक्रमादित्य सिंह सबसे युवा विधायक
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सबसे युवा विधायक अब भी शिमला ग्रामीण से 29 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह ही रहेंगे। महिलाओं में सबसे युवा विधायक रीना कश्यप होंगी। भाजपा के विधायकों में सबसे युवा विधायक अब धर्मशाला के नवनिर्वाचित 31 वर्षीय विशाल नहरिया होंगे। जबकि सबसे बुजुर्ग विधायक पूर्व मुख्यमंत्री 85 वर्षीय वीरभद्र सिंह हैं। भाजपा खेमे में अब फिर से विधायकों की संख्या 44 हो जाएगी, कांग्रेस के 21 विधायक जबकि दो निर्दलीय और एक माकपा विधायक है।

chat bot
आपका साथी