सीएम और अनुराग के बाद हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष भी जाएंगे दिल्‍ली, 11 नवंबर का कार्यक्रम तय

CM Jairam Delhi Tour हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप 11 नवंबर को एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर जाएंगे। दौरे के दौरान वह केंद्र सरकार की विदेश मामलों से संबंधित समिति में भाग लेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 09:09 AM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 09:09 AM (IST)
सीएम और अनुराग के बाद हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष भी जाएंगे दिल्‍ली, 11 नवंबर का कार्यक्रम तय
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप 11 नवंबर को एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर जाएंगे।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप 11 नवंबर को एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर जाएंगे। दौरे के दौरान वह केंद्र सरकार की विदेश मामलों से संबंधित समिति में भाग लेंगे। दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम भी है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली गए थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मुलाकात की थी। पार्टी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सुरेश कश्यप नौ नवंबर को जुब्बल कोटखाई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। 10 नवंबर को जिला सिरमौर की विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सभी कार्यक्रम रद कर गगल हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना

नौ नंबवर को अचानक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्‍य एवं केंद्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्‍ली बुला लिया गया है। प्रदेश के प्रमुख नेताओं की अचानक दिल्‍ली की दौड़ से कई कयास लगाए जा रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर रविवार को दिल्‍ली से शिमला पहुंचे हैं। अब आज अनुराग ठाकुर अचानक दिल्‍ली तलब किए गए हैं तो 11 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष का दिल्‍ली दौरा राजनीतिक गलियारों में खलबली मचाए हुए है।

यह भी पढ़ें: ज्‍वालामुखी भाजपा विवाद: अब पवन राणा समर्थकों के निशाने पर रमेश धवाला, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़ें: पवन राणा के समर्थन में आया डाक्‍टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, पढ़ें पूरा मामला

chat bot
आपका साथी