अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधित्व मंडल ने दिल्‍ल्‍ाी में शिक्षा मंत्री से की भेंट, केंद्रीय विश्वविद्यालय की समस्याओं से करवाया अवगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए गए अनिश्चित काल धरने का 43वा दिन शुरू हो चुका है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई धर्मशाला का प्रतिनिधित्व मंडल केंद्रीय विश्विद्यालय के निर्माण की मांग को लेकर केंद्र शिक्षा मंत्री रमेश पुखरियाल निशंक जी से दिल्ली में मिला।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:00 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:00 PM (IST)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधित्व मंडल ने दिल्‍ल्‍ाी में शिक्षा मंत्री से की भेंट, केंद्रीय विश्वविद्यालय की समस्याओं से करवाया अवगत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की मांग को लेकर केंद्र शिक्षा मंत्री से मिला।

धर्मशाला, जेएनएन। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए गए अनिश्चित काल धरने का 43वा दिन शुरू हो चुका है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई धर्मशाला का प्रतिनिधित्व मंडल केंद्रीय विश्विद्यालय के स्थाई परिसर के निर्माण की मांग को लेकर केंद्र शिक्षा मंत्री रमेश पुखरियाल निशंक जी से दिल्ली में मिला।

विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल  ने शिक्षा मंत्री को बताया कि बारह वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय विश्ववद्यालय की सौगात के रूप में प्राप्त हुआ था लेकिन राजनैतिक मतभेदों के चलते आज तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण नहीं हो पाया है और आज किस तरह से यह विश्वविद्यालय अनाथ हो चुका है और अपने अस्तित्व को ढूंढ रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थी परिषद की इं सभी मांगों को जायज़ बताया है व स्थाई परिसर निर्माण हेतु जो भी औपचारिकताएं केंद्र से होनी है उनको 3 महीने के अंदर अंदर पूरा करने के आदेश दिए। इस प्रतिनिधि मंडल में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय विशेष संपर्क प्रमुख धनदेव ठाकुर जी, प्रांत मंत्री विशाल वर्मा जी, प्रांत सह मंत्री बलवीर जी, प्रांत विश्वविद्यालय प्रमुख नवनीत जी, केंद्रीय विश्ववद्यालय इकाई अध्यक्ष वैभव जी, उर्मी जी, तनुजा जी व अभिषेक जी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी