देहरा में बनेगा केंद्रीय विवि का 70 प्रतिशत कैंपस : अनुराग ठाकुर

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा क‍ि केंद्रीय विवि का 70 प्रतिशत परिसर देहरा में बनेगा। इसके लिए केंद्र से पर्यावरण की मंजूरी मिल गई है। बाकि का 30 प्रतिशत हिस्सा धर्मशाला में बनेगा

By Munish DixitEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 04:47 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 11:47 AM (IST)
देहरा में बनेगा केंद्रीय विवि का 70 प्रतिशत कैंपस : अनुराग ठाकुर
देहरा में बनेगा केंद्रीय विवि का 70 प्रतिशत कैंपस : अनुराग ठाकुर

जेएनएन, नई दिल्ली। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि परिसर के निर्माण के बारे में बड़ी बात कही है। दिल्ली में एक वीडियो के माध्यम से अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में केंद्रीय विवि की स्थापना करवाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस पर वर्ष 2010 में कार्य शुरू हुआ था। लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार बनने से प्रदेश में यह कार्य रूक गया था। अब फिर से जय राम सरकार आई है और इस कार्य को प्रगति मिली है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि का 70 प्रतिशत परिसर देहरा में बनेगा। इसके लिए केंद्र से पर्यावरण की मंजूरी मिल गई है। बाकि का 30 प्रतिशत हिस्सा धर्मशाला में बनेगा इसके लिए भी जल्द पर्यावरण की मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि देहरा में 81.80 हेक्टेयर भूमि में 70 प्रतिशत कैंपस का निर्माण होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने जल्द इस कार्य की शुरूआत के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विवि यहां कई सालों से अस्थायी कैंपस में शाहपुर, धर्मशाला व देहरा में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी