महिलाओं को बताया ग्राम सभा का महत्व

गगल : जागोरी संस्था द्वारा इच्छी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था की वरिष्ठ प्रवक्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 12:23 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 12:23 AM (IST)
महिलाओं को बताया ग्राम सभा का महत्व
महिलाओं को बताया ग्राम सभा का महत्व

गगल : जागोरी संस्था द्वारा इच्छी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था की वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्रकाता व नवनीत ने बताया कि ब्लॉक कांगड़ा, रैत, धर्मशाला व नगरोटा सूरियां की 56 महिलाओं ने कार्यशाला में भाग लिया। इसमें महिलाओं को पंचायत में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर गांव के विकास कार्यो में सहयोग देने के लिए कहा गया। महिलाओं को पंचायती राज अधिनियम के तहत होने वाली वार्ड सभा के महत्व की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान महिलाओं को जीविका के साधनों से जुड़ने के लिए कृषि विभाग अधिकारी सत प्रकाश व सुभाष ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर जागोरी संस्था की ममता धीमान, मंजू, रजनी, नीलम, सुनीता, दर्शना व नीमो मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी