वेस्टर्न वोकल सोलो में देहरी विजेता

संवाद सहयोगी, नूरपुर : उपमंडल फतेहपुर के तहत वजीर राम सिंह राजकीय कॉलेज देहरी में आयोजित राज्यस्तरीय

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 07:44 PM (IST)
वेस्टर्न वोकल सोलो में देहरी विजेता

संवाद सहयोगी, नूरपुर : उपमंडल फतेहपुर के तहत वजीर राम सिंह राजकीय कॉलेज देहरी में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव भाग-2 संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय संगीत प्रतिस्पर्धा में मेजबान वजीर राम सिंह राजकीय कॉलेज देहरी ने वेस्टर्न वोकल सोलो और फोक ऑर्केस्ट्रा में प्रथम स्थान हासिल किया। पीजी सेंटर शिमला ने वेस्टर्न ग्रुप सांग और इंडियन ग्रुप सांग, क्लासिकल वोकल सोलो में प्रथम और वेस्टर्न वोकल सोलो में दूसरा स्थान हासिल किया। क्लासिकल वोकल सोलो में विपन कुमार पीजी सेंटर शिमला ने प्रथम, गुंजन जेएलएन कॉलेज शिमला ने दूसरा और प्रीक्षा शर्मा संगड़ाह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लाइट वोकल इंडियन में एसबीएसडी कॉलेज भटोली की कंचन ने प्रथम स्थान हासिल, रोहित ऊना ने दूसरा और कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट शिमला के अनंत कुमार ने तीसरा स्थान झटका। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो प्रिक्शन में विनय भारती एमएलएसएल सुंदरनगर ने प्रथम, शुभम भटोली ने दूसरा और सुरज कुमार कोटशेरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन प्रिक्शन में गुंजन कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट ने प्रथम, शिवा पीजी सेंटर शिमला ने दूसरा और उमेश कुमार मंडी ने तीसरा स्थान झटका। वेस्टर्न वोकल सोलो में अंकुश देहरी ने प्रथम, राजकुमार पीजी सेंटर शिमला ने दूसरा और मनीषा राजकीय कॉलेज नादौन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वेस्टर्न ग्रुप सांग में पीजी सेंटर शिमला ने पहला, राजकीय कॉलेज धर्मशाला ने दूसरा और वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोक सांग में मुस्कान आरकेएमवी शिमला ने पहला स्थान झटका। सौरभ अत्री राजकीय कॉलेज सोलन ने दूसरा और शुभम कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोक ऑर्केस्ट्रा में वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी, राजकीय कॉलेज आनी और हमीरपुर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान झटका। इंडियन ग्रुप सांग में पीजी सेंटर शिमला ने पहला, कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स ने दूसरा और राजकीय कॉलेज बैजनाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी