तोकी में व्यक्ति से 3.78 ग्राम हेरोइन बरामद

संवाद सूत्र, डमटाल : नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति से 3.78 ग्राम हेरोइन बरामद

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 01:00 AM (IST)
तोकी में व्यक्ति से 3.78 ग्राम हेरोइन बरामद

संवाद सूत्र, डमटाल : नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति से 3.78 ग्राम हेरोइन बरामद की है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव तोकी में सड़क किनारे नाका लगाया हुआ था। इस दौरान राजिंदर कुमार निवासी नंगलिया चक डमटाल से तोकी गाव की तरफ जा रहा था। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई उससे 3.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस कार्रवाई हेड कास्टेबल गोविन्द सिंह, शशि पाल, राजीव वर्मा व पुलिस कर्मचारी साथ थे। डीएसपी नूरपुर मोहिन्दर सिंह मन्हास ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी