गुरु अर्जुनदेव की शहादत की याद

संवाद सहयोगी, पालमपुर : गुरु अर्जुनदेव जी के शहीदी दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय गुरुद्वारा में अमृतवर

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 12:23 AM (IST)
गुरु अर्जुनदेव की शहादत की याद

संवाद सहयोगी, पालमपुर : गुरु अर्जुनदेव जी के शहीदी दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय गुरुद्वारा में अमृतवर्षा का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के नौशहर गांव के रघुबीर ¨सह ने Þसूरज किरण मिले, जल का जल हुआ रामÞ जैसे शबदगान से पालमपुर की संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा ¨सह सभा पालमपुर कमेटी सचिव सरदार परमजीत ¨सह ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को सुंदर शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु जी को मुगलों ने पांच दिन तक यातना दीं फिर भी वे अपने धर्म से विम्मुख नहीं हुए। सरदार ओंकार ¨सह ने भी सिख इतिहास पर प्रकाश डाला। सरदार मंजीत ¨सह ने रागी जत्थे को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

एनआरआइ सरदार सुखदेव ¨सह ने सरदार कुलदीप ¨सह, सरदार परमजीत ¨सह व गुरुद्वारा ग्रंथी विजयपाल ¨सह को सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर लंगर सहित ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई।

chat bot
आपका साथी