छात्राओं को महिला ¨हसा के खिलाफ जागरूक किया

संवाद सहयोगी, पालमपुर : केएलवी डीएवी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को जागोरी संस्था सिद्धबाड़ी की ओर

By Edited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 12:10 AM (IST)
छात्राओं को महिला ¨हसा के खिलाफ जागरूक किया

संवाद सहयोगी, पालमपुर : केएलवी डीएवी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को जागोरी संस्था सिद्धबाड़ी की ओर से छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्था की निदेशक आभा भैया ने छात्राओं को अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कन्याओं को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं पंचायत स्तर पर महिलाओं को संरक्षण देने के लिए जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान परिवेश में लड़कियों को बोलने से रोका जाता है, जो गलत है। देश की महिलाएं कई बड़े मुकाम पर पुरुषों की बरावरी कर बेहतर कार्य कर रही हैं। इस मौके पर संस्था की रजनी, पल्लवी व आशीष सहित कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनडी शर्मा, प्राध्यापक, अन्य स्टाफ व बीएड व बीबीए की लगभग 150 छात्राएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी