विवेक गुलेरिया ने जीता रजत पदक

संवाद सूत्र, जवाली : राज्य खेल विभाग की ओर से शिमला में राजीव गाधी खेल अभियान के अंतर्गत आयोजित राज्

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 01:02 AM (IST)
विवेक गुलेरिया ने जीता रजत पदक

संवाद सूत्र, जवाली : राज्य खेल विभाग की ओर से शिमला में राजीव गाधी खेल अभियान के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता में जिला कागड़ा के स्प्रिंग डेल कांवेंट स्कूल पलोहड़ा (जवाली) के दसवीं कक्षा के छात्र विवेक गुलेरिया ने रजत पदक जीता। विवेक गुलेरिया 48 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में द्वितीय स्थान पर रहा। चेयरमैन डॉ. राजिंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष राणा व कोच वीरेद्र, सुनील ने विवेक गुलेरिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विवेक गुलेरिया ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच, माता-पिता व अध्यापकों को दिया।

chat bot
आपका साथी